{"_id":"699d7ccb72e2159cf601db5b","slug":"security-beefed-up-ahead-of-vice-president-s-visit-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kashmir University: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन के दौरे से पहले श्रीनगर में सुरक्षा कड़ी, हर नुक्कड़ पर जवान सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashmir University: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन के दौरे से पहले श्रीनगर में सुरक्षा कड़ी, हर नुक्कड़ पर जवान सतर्क
Tue, 24 Feb 2026 03:57 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Tue, 24 Feb 2026 03:57 PM IST
सार
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 26 फरवरी को कश्मीर यूनिवर्सिटी दीक्षांत समारोह में शामिल होने से पहले श्रीनगर और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।
विज्ञापन
सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति
- फोटो : X @CPRGuv
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर घाटी में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। कड़े सुरक्षा के इंतजामों के बीच श्रीनगर शहर और अन्य भीड़ भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षाबल के जवान सतर्क हैं। बता दें कि उपराष्ट्रपति 26 फरवरी को यहां कश्मीर यूनिवर्सिटी के 21वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए श्रीनगर आ रहे हैं।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स जारी हैं। कई प्रतिभागी देश के कोने-कोने से आए हुए हैं। पर्यटकों की भी अच्छी खासी संख्या है। इस बीच उपराष्ट्रपति का दौरा भी है जिसे ध्यान में रखते हुए एक विस्तृत योजना के तहत सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। आतंकवादियों के नापाक मंसूबों को पिछले एक सप्ताह में चार बार नाकाम किया गया है। उनके द्वारा लगाई गई आईईडी निष्क्रिय की गई हैं।
विज्ञापन
आतंकवादियों में मौजूदगी दर्ज कराने को लेकर हताशा जरूर होगी जिसे ध्यान में रखते हुए पूर्ण सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। श्रीनगर शहर और अन्य भीड़ भाड़ वाले इलाकों पर कड़ी निगरानी बनाई जा रही है ताकि अमन और शांति का माहौल भंग न हो। शहर के सभी एंट्री पॉइंट और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त तैनाती है और विशेष नाइट एरिया डोमिनेशन पेट्रोलिंग भी की जा रही है। चूक की कोई गुंजाइश नहीं रखी गई है।
विज्ञापन