{"_id":"62457caee43fc351cf384de5","slug":"pulwama-lord-vishnu-sculpture-found-in-jhelam-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा: झेलम नदी से मिली भगवान विष्णु की दुर्लभ मूर्ति, 1100 साल से भी पुरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा: झेलम नदी से मिली भगवान विष्णु की दुर्लभ मूर्ति, 1100 साल से भी पुरानी
Thu, 31 Mar 2022 03:34 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 31 Mar 2022 03:34 PM IST
सार
पुलवामा के काकापोरा इलाके से रेत की निकासी के दौरान भगवान विष्णु की दुर्लभ तीन सिर वाली प्राचीन मूर्ति मिली है। मूर्ति नौवीं शताब्दी की बताई जा रही है।
विज्ञापन
Pulwama Lord Vishnu Sculpture
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कश्मीर घाटी के पुलवामा जिले में काकापोरा इलाके से रेत की निकासी के दौरान भगवान विष्णु की दुर्लभ तीन सिर वाली प्राचीन मूर्ति मिली है। बताया जा रहा है कि यह मूर्ति नौवीं शताब्दी की हो सकती है। पुलिस के माध्यम से मूर्ति अभिलेखागार, पुरातत्व और संग्रहालय विभाग को सौंपी गई है।
विज्ञापन
झेलम में रेत निकाल रहे मजदूरों की अचानक एक मूर्ति पर नजर पड़ी। इसकी सूचना थाना काकापुरा को दी गई, जहां पर कानूनी औपचारिकताएं पूरी करके उपनिदेशक अभिलेखागार, पुरातत्व और संग्रहालय कश्मीर को मूर्ति सौंपी गई। यह मूर्ति बारीक नक्काशीदार और बेहतर ढंग से तैयार की गई है, जिसकी नक्काशी और पूरी बनावट अवंतिपोरा में प्रचलित रही मूर्तिकला से मेल खाती है। मूर्ति की अधिक जानकारी के लिए उसे एसपीएस संग्रहालय श्रीनगर में रखा गया है।
विज्ञापन