{"_id":"5fcfe9ee8ebc3ecfb82bbd0a","slug":"protest-shrinagar-news-jmu224376646","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में गिरफ्तार बडगाम के तीन लोगों के परिजनों का श्रीनगर में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में गिरफ्तार बडगाम के तीन लोगों के परिजनों का श्रीनगर में प्रदर्शन
Wed, 09 Dec 2020 02:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी गतिविधियों के शक में सोमवार को दिल्ली में गिरफ्तार किए गए पांच लोगों में शामिल बडगाम के तीन लोगों के परिजनों ने मंगलवार को बारिश के बीच यहां प्रदर्शन किया और रिहाई की मांग की।
विज्ञापन
प्रेस क्लब में महिलाओं ने कहा कि उनके परिवार के लोग निर्दोष हैं। उनका आतंकवाद से कोई लेना-देना नहीं है। दिल्ली पुलिस झूठ बोल रही है कि इनके आतंकी संगठनों के साथ संबंध हैं। कश्मीर में इनका पुलिस रिकॉर्ड भी साफ है। पहले कभी उन्हें किसी मामले में हिरासत में नहीं लिया गया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों में से एक अयूब पठान के बेटे ने कहा कि उनके पिता का बैंड है और वह कुछ सामग्री खरीदने दिल्ली गए थे। शब्बीर अहमद गोजरी की पत्नी ने बताया कि उनके पति हर साल अजमेर शरीफ जाते हैं।
विज्ञापन
इस बार उनके साथ गांव का ही एक और युवक रियाज अहमद गया था। परिजनों ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह से हस्तक्षेप की मांग करते हुए उनकी रिहाई कराने की अपील की।
बता दें, सोमवार को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के शक में दिल्ली में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन बडगाम जिले के नसरूल्ला पोरा का रियाज अहमद राथर, शब्बीर अहमद गोजरी और गोंदीपोरा गांव का मोहम्मद अयूब पठान शामिल है। दो अन्य लोग पंजाब से हैं।