{"_id":"5fdbc3e38ebc3e3b661cffa1","slug":"political-shrinagar-news-jmu2249777159","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेनेड और गोलियां हमें लोगों से मिलने से नहीं रोक नहीं सकतींः शाहनवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेनेड और गोलियां हमें लोगों से मिलने से नहीं रोक नहीं सकतींः शाहनवाज
Fri, 18 Dec 2020 02:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि ग्रेनेड और गोलियां हमें लोगों से मिलने से नहीं रोक सकती। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेना हैं और कश्मीर में कहीं भी लोगों से मिलेंगे। शाहनवाज गुरुवार को पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के गृह नगर बिजबिहाड़ा में भाजपा की रैली को संबोधित कर रहे थे। इस रैली से डेढ़ किलोमीटर दूर सुरक्षाबलों के नाके पर ग्रेनेड हमला हुआ, जिसमें एक जवान घायल हो गया। रैली में भाजपा महासचिव विबोध गुप्ता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
रैली में शाहनवाज ने तिरंगा लहराते हुए कहा कि आज हम उस जगह पर हैं, जहां की महबूबा मुफ्ती हैं, जिन्होंने कहा था कि यहां की जनता तिरंगा नहीं उठाएगी, लेकिन यहां के लोग तिरंगे का सम्मान करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब ये पार्टियां सरकार में होती है तो तब हम अच्छे होते हैं और जब ये सरकार से बाहर निकलती हैं तो हम बुरे हो जाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि डीडीसी चुनाव में जनता ने जिस प्रकार घरों से निकलकर मतदान में हिस्सा लिया, वह पूरे विश्व की जीत है। मंच पर बच्चों ने ‘सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तान हमारा’ गीत भी गाया।
विज्ञापन