फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Notice of defamation claim of ten million rupees in the name of Shehla Rashid's father

शेहला रशीद के पिता के नाम दस करोड़ के मानहानि के दावे का नोटिस, पीरजादा के वकील ने लगाया ये आरोप

Fri, 11 Dec 2020 02:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Fri, 11 Dec 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
Notice of defamation claim of ten million rupees in the name of Shehla Rashid's father
शेहला राशिद और अब्दुल राशिद शोरा - फोटो : एएनआई

मशहूर व्यवसायी और जम्मू-कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट के पूर्व अध्यक्ष फिरोज पीरजादा ने जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला रशीद के पिता अब्दुल राशिद शोरा को दस करोड़ रुपये के मानहानि दावे का नोटिस भेजा है। शोरा ने 30 नवंबर को अपनी बेटी पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया था। साथ ही व्यवसायी पीरजादा पर आतंकी फंडिंग के मामले में जेल में बंद व्यवसायी जहूर वटाली और पूर्व विधायक इंजीनियर रशीद के साथ गठजोड़ का भी आरोप लगाया था।

विज्ञापन


पीरजादा की ओर से भेजे गए चार पेज के नोटिस में उनके अधिवक्ता ने कहा कि शोरा के आरोपों से उनके मुवक्किल की प्रतिष्ठा को व्यापक नुकसान पहुंचा है। उन पर जो भी आरोप लगाए गए वह पूरी तरह आधारहीन हैं। फिरोज पीरजादा ने जेकेपीएम के अध्यक्ष पद से 30 नवंबर को निजी कारणों से इस्तीफा दे दिया था। इसके अलावा व्यवसायी जहूर वटाली को वह बिल्कुल नहीं जानते और कभी मिले भी नहीं। जबकि इंजीनियर रशीद से उनकी दो बार मुलाकात हुई है। 
विज्ञापन


नोटिस में कहा गया है कि फिरोज ने शेहला को कोई पैसा नहीं दिया। शोरा ने पीरजादा पर बेटी के साथ रहस्यमय आर्थिक लेनदेन का आरोप लगाया था। नोटिस में कहा गया है कि यदि सात दिन के अंदर दस करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया जाता है तो वह कानूनी कार्रवाई के लिए बाध्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed