{"_id":"6ac9f2d63300989ae8058492","slug":"police-personnel-try-to-stop-supporters-of-india-bloc-during-a-protest-against-chief-election-commissioner-gya-2026-10-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, इंडिया गठबंधन के समर्थकों को रोकती दिखी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, इंडिया गठबंधन के समर्थकों को रोकती दिखी पुलिस
Sat, 10 Oct 2026 01:45 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: Nikita Gupta
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:45 PM IST
सार
श्रीनगर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जाहिर की। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
श्रीनगर में नेकां और कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के समर्थकों ने श्रीनगर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए चुनाव आयोग के खिलाफ आवाज उठाई।
विज्ञापन
Trending Videos
श्रीनगर में नेकां और कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने समर्थकों को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर में नेकां और कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर में हुए इस प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच गहमागहमी देखने को मिली।
श्रीनगर में नेकां और कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : बासित जरगर
पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित रखने और प्रदर्शनकारियों को आगे जाने से रोकने के लिए मोर्चा संभाला। इस दौरान पुलिसकर्मी प्रदर्शन कर रहे समर्थकों को रोकते नजर आए।
श्रीनगर में नेकां और कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : बासित जरगर
प्रदर्शनकारियों के हाथों में कई पोस्टर और बैनर थे, जिनके जरिए उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए।
श्रीनगर में नेकां और कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : बासित जरगर
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत श्रीनगर में भी इंडिया गठबंधन के समर्थकों ने प्रदर्शन किया।
श्रीनगर में नेकां और कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : बासित जरगर
प्रदर्शन के जरिए गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराने का प्रयास किया। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी मौके पर तैनात रहे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को निर्धारित स्थान से आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की।