फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Police accident shattered his sleep rumor.

दुर्घटना की अफवाह ने उड़ायी पुलिस की नींद

Mon, 07 Nov 2016 09:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ श्रीनगर Updated Mon, 07 Nov 2016 09:55 PM IST
सार

 

विज्ञापन
Police accident shattered his sleep rumor.
पु‌लिस - फोटो : file photo

विस्तार

दुर्घटना की अफवाह से दिन भर पुलिस इधर-उधर से भागती रही। काफी खोजबीन करने के बाद पता चला कि सूचना झूठी है। तब पुलिस ने राहत की सांस ली। सोमवार सुबह दिल्ली के एक न्यूज चैनल मेें देवप्रयाग क्षेत्र में वाहन दुर्घटना की सूचना फ्लैश हुई।
विज्ञापन


चैनल में दुर्घटना में कई लोगों के मारे जाने और घायल होने की सूचना प्रसारित की जा रही थी। टीवी पर दुर्घटना की खबर प्रकाशित होने पर पुलिस कर्मियों और मीडिया कर्मियों के फोन घनघनाने शुरू हो गए। लोग दुर्घटना की जानकारी मांगने लगे, जिससे सभी हरकत में आ गए। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी विनोद राणा ने बताया कि सूचना प्रसारित होने के बाद पुलिस बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जानकारी लेने निकल गई। इसके अलावा ब्रांच रूट से भी जानकारियां मांगी गई। लेकिन कहीं से कोई दुर्घटना की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


घंटों खाक छानने के बाद पुलिस को विश्वास हो गया है कि दुर्घटना की सूचना फर्जी है। बाद में पता चला कि किसी ने सोशल मीडिया में गत 16 अक्तूबर को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी के समीप हुई दुर्घटना की खबर पोस्ट की थी, जिसको चैनल ने प्रसारित कर दिया।  थाना प्रभारी राणा ने बताया कि उनको मीडिया कर्मियों के फोन आए थे कि कहीं कोई दुर्घटना हो गई है। जिस पर सर्च आपरेशन चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed