{"_id":"69f1eefbfdd6c1b78c0180cf","slug":"piprahwa-relics-of-buddha-arrive-in-leh-people-gather-in-huge-numbers-to-pay-respect-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leh-Ladakh: लेह पहुंचीं भगवान बुद्ध की पवित्र पिपरहवा अवशेष, दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Leh-Ladakh: लेह पहुंचीं भगवान बुद्ध की पवित्र पिपरहवा अवशेष, दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब
Wed, 29 Apr 2026 05:15 PM IST
Nikita Gupta
जैनब संधू, संवाद न्यूज एजेंसी, लेह
जैनब संधू, संवाद न्यूज एजेंसी, लेह
Published by: Nikita Gupta
Updated Wed, 29 Apr 2026 05:15 PM IST
सार
लेह में भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा अवशेषों के आगमन पर हजारों श्रद्धालु सड़कों पर उतर आए और भव्य स्वागत किया गया। इन अवशेषों को 2 से 10 मई तक आम जनता के दर्शन के लिए रखा जाएगा।
विज्ञापन
लेह में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष पहुंचे
- फोटो : संवाद
विस्तार
लेह में बुधवार को भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा अवशेषों के आगमन पर भव्य और आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला। जैसे ही ये अवशेष यहां पहुंचे, बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और श्रद्धा के साथ उनका स्वागत किया। पारंपरिक कार्यक्रमों, धार्मिक अनुष्ठानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच इस ऐतिहासिक अवसर को खास बनाया गया।
विज्ञापन
इन अवशेषों को विशेष विमान से नई दिल्ली से लेह लाया गया, जहां उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उनका औपचारिक स्वागत किया। इसके बाद इन्हें जुलूस के रूप में जीवेत्सल ले जाया गया आम जनता के दर्शन के लिए प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
प्रशासन के अनुसार 2 मई से 10 मई तक लेह में इन अवशेषों के दर्शन होंगे, जिसके बाद इन्हें जांस्कर और फिर लेह के धर्म केंद्र में प्रदर्शित किया जाएगा। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यापक तैयारियां की गई हैं। यह पहली बार है जब इन पवित्र अवशेषों को भारत में सार्वजनिक दर्शन के लिए इस तरह प्रस्तुत किया जा रहा है।
विज्ञापन