फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Pilgrims flocked to visit the blessed hair of the Prophet.

Jammu Kashmir: श्रीनगर हजरतबल दरगाह में पाक कार्यक्रम, हुजूर के बाल मुबारक की जियारत के लिए उमड़े जायरीन

Sun, 18 Jan 2026 01:20 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 18 Jan 2026 01:20 PM IST
सार

शब-ए-मेराज के मौके पर श्रीनगर हजरतबल दरगाह में रातभर इबादत, दुरूद ओ सलाम और कसीदों का दौर चला। सुबह फजर की नमाज के बाद पैगंबर मोहम्मद साहब के बाल मुबारक की जियारत कराई गई, जिसमें कश्मीर और अन्य जगहों से सैकड़ों जायरीन शामिल हुए।

विज्ञापन
Pilgrims flocked to visit the blessed hair of the Prophet.
हजरतबल दरगाह में दुआ मांगते हुए जायरीन। - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

शब-ए-मेराज के अवसर पर शुक्रवार रात को मजलिसों, दुरूद ओ सलाम और दुआओं का दौर चलता रहा। सबसे बड़ा कार्यक्रम हजरतबल दरगाह में हुआ। रातभर की इबादत के बाद शनिवार सुबह फजर की नमाज के बाद दरगाह में रखे पैगंबर मोहम्मद साहब के बाल की जियारत कराई गई। इस दौरान कश्मीर के अलावा अन्य जगहों के भी सैकड़ों जायरीन मौजूद रहे।

विज्ञापन

Pilgrims flocked to visit the blessed hair of the Prophet.
शब-ए-मेराज के अवसर पर हजरतबल दरगाह में जियारत करते जायरीन। - फोटो : बासित जरगर

शुक्रवार को रात को इशा की नमाज के बाद करीब 8 बजे से ही श्रीनगर की कई मस्जिदों और हजरतबल दरगाह के अलावा अन्य आस्तानों में दुरूद ओ सलाम का दौर शुरू हुआ। मोहम्मद साहब की शान में कसीदे पढ़े गए। शब ए मेराज का भी तस्किरा किया गया।

आलिमों ने लोगों को इस रात की अहमियत बताई। पूरी रात चले इन कार्यक्रमों के बाद शनिवार को सुबह हजरतबल दरगाह में रखे पैगंबर मोहम्मद साहब की दाढ़ी मुबारक के बाल की जियारत कराई गई। जियारत के लिए पहुंचे लोगों ने रो-रोकर दुआएं मांगी और अपनों की मगफिरत के लिए दुआएं कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed