{"_id":"6a4d6173efd1f1909c039ab8","slug":"pilgrims-enjoy-vande-bharat-journey-srinagar-news-c-10-1-jam1027-955426-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: अमरनाथ यात्रियों के लिए वरदान बनी वंदे भारत एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: अमरनाथ यात्रियों के लिए वरदान बनी वंदे भारत एक्सप्रेस
विज्ञापन
श्रीनगर में वंदे भारत ट्रेन से उतरते यात्री। संवाद
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- रेलवे के पुख्ता इंतजामों और सुरक्षा व्यवस्था से सुगम हुए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमृतपाल सिंह बाली
श्रीनगर। श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं का कश्मीर घाटी पहुंचने का सिलसिला जारी है। इस वर्ष की यात्रा में सबसे विशेष बात यह है कि तीर्थयात्रियों के अनुभव को सुगम, सुरक्षित और आधुनिक बनाने में भारतीय रेलवे की वंदे भारत एक्सप्रेस सबसे बड़ी मददगार साबित हो रही है।
जम्मू से श्रीनगर और कटड़ा के बीच शुरू हुई इस अत्याधुनिक ट्रेन सेवा ने न केवल यात्रियों के सफर के समय को बेहद कम कर दिया है बल्कि उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव भी प्रदान किया है। हरियाणा के फरीदाबाद से आए तीर्थयात्री कुणाल गोस्वामी ने अमरनाथ यात्रा और माता वैष्णो देवी के दर्शन के बाद अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने यात्रा की शुरुआत दिल्ली से वंदे भारत ट्रेन के जरिए की। उन्होंने कटड़ा और फिर वहां से श्रीनगर तक वंदे भारत सेवा का लाभ उठाया जिसके बाद वे टैक्सी से बालटाल पहुंचे। वंदे भारत सर्वश्रेष्ठ ट्रेन है। उन्होंने कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की जमकर सराहना की। कहा कि सेना, सीआरपीएफ और यहां के स्थानीय लोगों के अभूतपूर्व सहयोग की वजह से सभी यात्री खुद को बेहद सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
फरीदाबाद के ही रहने वाले एक अन्य श्रद्धालु विकास ने बताया कि अमरनाथ यात्रा का अनुभव बेहद शानदार रहा। उन्होंने सुरक्षा और सुविधाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस, सीआरपीएफ और ट्रेनों में दी गई सुरक्षा व्यवस्था काबिले-तारीफ है। विकास के अनुसार, पहले यात्रियों को जम्मू आने के बाद वहां से आगे के सफर के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था लेकिन अब वंदे भारत ट्रेन की बदौलत यात्री बिना किसी दिक़्क़त के सीधे पहुंच रहे हैं और जनरल ट्रेनों के मुकाबले इसमें मिलने वाली सुविधाएं बहुत ही उत्तम हैं।
विज्ञापन
इस आधुनिक व्यवस्था से न केवल नए यात्री बल्कि सालों से आ रहे पुराने श्रद्धालु भी काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं। साल 2011 से लगातार हर वर्ष बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आ रही एक महिला यात्री ने इस वर्ष की व्यवस्थाओं पर भारी खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इस साल वंदे भारत ट्रेन सेवा शुरू होने से आम जनता को सड़कों पर लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से बड़ी निजात मिली है। उनके मुताबिक, इस बेहतरीन सुविधा ने दुर्गम यात्रा को बेहद आसान और आरामदायक बना दिया है।
गुजरात के बड़ौदा से आए यात्री भूपेंद्र सिंह चौहान ने भी कहा कि नई ट्रेन सेवा चालू होने से सबसे बड़ा फायदा यह हुआ है कि उनका कीमती समय बच रहा है। रास्ते में फंसने की जो समस्या पहले होती थी वह अब पूरी तरह खत्म हो गई है। सरकार की ओर से बहुत ही बेहतरीन सुविधाएं दी गई हैं। बाबा अमरनाथ के दर्शन बहुत ही बढि़या हुए हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी प्रशासन ने यात्रियों को पूरा सहयोग दिया है। सभी यात्री अब बेहद सुगम और सुखद यादों के साथ वंदे भारत ट्रेन से अपने घरों को लौट रहे हैं। श्रद्धालुओं की इस भारी आमद और गर्मियों की छुट्टियों में दोहरी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन भी अलर्ट मोड पर काम कर रहा है।
रेलवे के चीफ एरिया मैनेजर कपिल शर्मा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए लगातार हर गतिविधि की बारीकी से मॉनिटरिंग की जा रही है। स्टेशनों पर यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पानी, बिजली और साफ-सफाई की व्यवस्था को पहली प्राथमिकता के तौर पर चाक-चौबंद किया गया है। इसके साथ ही ट्रेनों की समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर चल सकें। जम्मू से श्रीनगर के लिए सीधी कनेक्टिविटी देने वाली दो वंदे भारत ट्रेनों के यात्रियों को स्टेशन पर लगे काउंटर्स और सूचना माध्यमों से लगातार एडवांस गाइडेंस दी जा रही है।
प्रशासन ने तकनीकी स्तर पर भी यात्रियों की राह आसान की है। जिन श्रद्धालुओं का पंजीकरण पहले ही हो चुका है, उनके लिए स्टेशन के बाहर ही त्वरित आरएफआईडी और आवश्यक केवाईसी वेरिफिकेशन की सुविधा दी गई है ताकि वे बिना किसी देरी के अपनी यात्रा आराम से शुरू कर सकें। वहीं दूसरी ओर जो यात्री बिल्कुल नए हैं और जिनका पंजीकरण नहीं हुआ है, उनके लिए पंथा चौक पर व्यापक व्यवस्था की गई है। यहां रेलवे स्टेशन से विशेष बसों की ओर से यात्रियों को भेजा जा रहा है ताकि वे अपना नया रजिस्ट्रेशन करवा सकें।
इसके साथ ही ट्रेनों और स्टेशनों पर खान-पान की गुणवत्ता और सही रेट सुनिश्चित करने के लिए सख्त हिदायत दी गई है। जम्मू-कश्मीर के संवेदनशील माहौल को देखते हुए सुरक्षा के भी बेहद कड़े बंदोबस्त किए गए हैं जिसके लिए आरपीएफ, जीआरपी और स्टेट पुलिस के बीच बेहतरीन तालमेल बिठाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सिविल अथॉरिटीज और आईजी स्तर के बड़े अधिकारी लगातार रेलवे स्टेशनों का दौरा कर रहे हैं ताकि इस पवित्र यात्रा में सुरक्षा के मोर्चे पर कोई भी चूक न होने पाए।