{"_id":"e20b6a18751a2f2b7e5cb937a18bb5d3","slug":"people-protest-against-gov-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन पर बिफरे होटल मालिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन पर बिफरे होटल मालिक
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sun, 12 Apr 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
कश्मीर बंद के बावजूद मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में शनिवार को सैकड़ों होटल मालिक, जिनके होटल सोनमर्ग में हैं, ने जिला आयुक्त के दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि रास्ता साफ होने के बावजूद जिला प्रशासन पर्यटकों को सोनमर्ग जाने की अनुमति नहीं दे रहा है। इससे हमारे पर्यटन क्षेत्र पर काफी प्रभाव पढ़ रहा है।
विज्ञापन
प्रदर्शन में शामिल एक होटल मालिक ने बताया कि बीकन विभाग ने सड़कों से बर्फ हटाकर रास्ता साफ कर दिया है। विभागों ने बिजली और पानी की आपूर्ति को भी बहाल कर दिया है। इसके बावजूद पर्यटकों को सोनमर्ग की ओर बढ़ने से रोका जा रहा है।
विज्ञापन
एक और होटल मालिक के अनुसार पहले ही उन्हें सितंबर में आई भीषण बाढ़ की मार झेलनी पड़ी और अब जिला प्रशासन के ऐसे कठोर बर्ताव के चलते सोनमर्ग आने वाले पर्यटकों की बुकिंग रद्द करवाई जा रही है। पर्यटक सोनमर्ग आना चाह रहे हैं, लेकिन उन्हें आने क्यों नहीं दिया जा रहा है, उन्हें समझ से परे है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को आने से रोकेने के चलते होटलों के कमरे खाली पड़े हैं।
विज्ञापन
गांदरबल के जिला आयुक्त शौकत एजाज भट ने होटल मालिकों को आश्वासन दिया कि वह यह मुद्दा डिवीजनल कमिश्नर कश्मीर तक पहुंचाएंगे ताकि उनकी ओर से हरी झंडी मिल सके। भट के अनुसार उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी, अगर पर्यटकों को सोनमर्ग जाने की अनुमति वहां से दी जाएगी।