फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Pahalgam terrorist Attack Tourist sites under tight security ahead of anniversary of Baisaran attack

Pahalgam Attack: बायसरन हमले की बरसी से पहले कड़े सुरक्षा घेरे में पर्यटन स्थल, कई सुरक्षा उपाय अपनाए जा रहे

Sun, 19 Apr 2026 09:52 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर Published by: Akash Dubey Updated Sun, 19 Apr 2026 09:52 PM IST
सार

बायसरन हमले की बरसी से पहले कश्मीर के पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा बढ़ी है। पिछले साल 25 पर्यटकों की हत्या के बाद क्यूआर कोड पहचान प्रणाली भी लागू कर दी गई है।

विज्ञापन
Pahalgam terrorist Attack Tourist sites under tight security ahead of anniversary of Baisaran attack
सुरक्षाबल - फोटो : एजेंसी

विस्तार

पहलगाम के बायसरन में आतंकी हमले की पहली बरसी से पहले पूरे कश्मीर के पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। सभी सुरक्षा एजेंसियों को किसी भी संभावित विध्वंसक गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने को कहा गया है। खासकर पर्यटन स्थलों के आसपास चौकसी अधिक बरती जा रही है।

विज्ञापन


पिछले साल 22 अप्रैल को बायसरन के मैदान में लश्कर-ए-ताइबा के आतंकियों ने 25 पर्यटकों और एक स्थानीय पोनी ऑपरेटर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस बर्बर हमले के कारण जम्मू-कश्मीर से पर्यटकों का पलायन शुरू हो गया था। सुरक्षा के चलते 50 पर्यटन स्थलों को बंद करना पड़ा था। बाद में इन्हें चरणबद्ध तरीके से खोला गया।
विज्ञापन


अब लगभग एक साल बाद बायसरन का मैदान फिर से पर्यटकों की चहल-पहल से गुलजार है। ऐसे में बायसरन समेत पूरे कश्मीर में सार्वजनिक एवं पर्यटन स्थलों की निगरानी और गश्त बढ़ाने के साथ-साथ आपदा प्रबंधन टीमों को भी मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में हुई एक बैठक में कश्मीर के आईजीपी वीके बिर्दी ने निर्देश दिया था कि प्रमुख पर्यटन स्थलों समेत संवेदनशील जगहों के आसपास सुरक्षा इंतजामों को और मजबूत किया जाए। वहीं एक सुरक्षा समीक्षा बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा उपायों को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। 


कई सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए गए
पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पहलगाम और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस चौकियां स्थापित की गई हैं। आधुनिक तकनीक से निगरानी रखी जा रही है। हाल ही में पर्यटन स्थल पर सेवाएं देने वालों के लिए क्यूआर कोड आधारित पहचान प्रणाली शुरू की गई है। इसमें खच्चर संचालकों, फेरीवालों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के साथ-साथ दूसरे राज्यों के विक्रेताओं भी शामिल किया गया है। क्यूआर कोड को स्कैन कर पर्यटक किसी भी सेवा प्रदाता की पूरी जानकारी अपने मोबाइल फोन पर जान सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed