{"_id":"6964986364f265c8540e9715","slug":"omar-interacts-with-students-of-india-trek-initiative-srinagar-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: भारत की विविधता को समझने पहुंचे विदेशी छात्र, श्रीनगर में इंडिया ट्रेक छात्रों से मिले सीएम उमर अब्दुल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: भारत की विविधता को समझने पहुंचे विदेशी छात्र, श्रीनगर में इंडिया ट्रेक छात्रों से मिले सीएम उमर अब्दुल्ला
Mon, 12 Jan 2026 12:15 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Mon, 12 Jan 2026 12:15 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर में इंडिया ट्रेक पहल के तहत हार्वर्ड, एमआईटी सहित शीर्ष अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के छात्रों से बातचीत की।
विज्ञापन
इंडिया ट्रेक के छात्रों से सीएम उमर अब्दुल्ला ने की बातचीत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को श्रीनगर में द इंडिया ट्रेक पहल के तहत आए छात्रों से बातचीत की। इस पहल में हार्वर्ड, एमआईटी सहित दुनिया के कई शीर्ष अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के छात्र शामिल हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बताया कि द इंडिया ट्रेक एक छात्र-नेतृत्व वाली अंतरराष्ट्रीय यात्रा है, जिसका उद्देश्य भारत की विविधता, विचारों और संस्कृति को करीब से समझना और आपसी संवाद को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से युवाओं को भारत को जानने और समझने का बेहतर अवसर मिलता है।
विज्ञापन
इस दौरान छात्रों ने जम्मू-कश्मीर की संस्कृति, विकास और शैक्षणिक संभावनाओं को लेकर अपनी जिज्ञासाएं साझा कीं, जिनका मुख्यमंत्री ने विस्तार से जवाब दिया।
विज्ञापन