फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   No full runway shutdown at Srinagar airport this year, says airport authorities Srinagar

श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ी राहत: रनवे बंदी की योजना वापस, पूरे साल सामान्य उड़ान संचालन जारी रहेगा

Sat, 04 Jul 2026 12:44 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 04 Jul 2026 12:44 PM IST
सार

श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इस साल प्रस्तावित पूर्ण रनवे बंदी की योजना वापस ले ली गई है अब पूरे साल उड़ानों का संचालन सामान्य रहेगा।

विज्ञापन
No full runway shutdown at Srinagar airport this year, says airport authorities Srinagar
श्रीनगर एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इस साल रनवे को पूरी तरह बंद करने की प्रस्तावित योजना को वापस ले लिया गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने स्पष्ट किया है कि वर्ष 2026 के दौरान दिन में सभी उड़ानें सामान्य रूप से संचालित होंगी।

विज्ञापन

एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, पहले सोमवार और मंगलवार को रनवे बंद रखने तथा अक्तूबर  में लंबी अवधि के शटडाउन का प्रस्ताव था, लेकिन अब इसे वापस ले लिया गया है। हालांकि रात के समय रनवे मरम्मत कार्य पहले की तरह अक्तूबर 2026 तक जारी रहेगा।

अधिकारियों ने बताया कि उड़ानों का संचालन सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक सामान्य रहेगा। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी उड़ान की स्थिति संबंधित एयरलाइन से जरूर जांच लें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।

इससे पहले भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण  ने रखरखाव कार्यों के लिए रनवे बंद करने की योजना बनाई थी, जिस पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और अन्य हितधारकों ने चिंता जताई थी। पर्यटन सीजन को देखते हुए इस फैसले से स्थानीय व्यापार और पर्यटन को बड़ी राहत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed