{"_id":"62b2c488cea2fe0dc4562c9b","slug":"nia-carried-out-searches-at-multiple-location-in-kashmir-in-terror-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Terror Attack Case: टीआरएफ की साजिश पर घाटी में 11 स्थानों पर एनआईए के छापे, कुलगाम से एक आतंकी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Terror Attack Case: टीआरएफ की साजिश पर घाटी में 11 स्थानों पर एनआईए के छापे, कुलगाम से एक आतंकी गिरफ्तार
Wed, 22 Jun 2022 12:58 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:58 PM IST
सार
एनआईए ने एक आतंकी मामले में केंद्र शासित प्रदेश के कश्मीर संभाग में विभिन्न जगहों पर छापेमारी की है। एनआईए की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
एनआईए की छापेमारी
- फोटो : Social media
विस्तार
द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) कमांडर सज्जाद गुल के साथ संबंधों, घाटी में आतंकी गतिविधियों तथा हालिया लक्षित हत्याओं के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को घाटी में 11 स्थानों पर छापा मारा। इस दौरान एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही डिजिटल सबूत व आपत्तिजनक सामग्री व दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
एनआईए प्रवक्ता ने बताया कि टीआरएफ षडयंत्र मामले में श्रीनगर, कुलगाम, पुलवामा व गांदरबल में आतंकी संगठन से जुड़े सदस्यों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। इस दौरान कुलगाम के नौपोरा निवासी मुदासिर अहमद डार को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
वह टीआरएफ आतंकियों के रहने, खाने-पीने का प्रबंध करने के साथ ही हथियार तथा गोला-बारूद उन तक पहुंचाता था। वह सज्जाद गुल का करीबी है, जो पूरी घाटी में लक्षित हत्याओं के लिए जिम्मेदार है। साथ ही युवाओं को कट्टर बनाने तथा बरगलाकर टीआरएफ में भर्ती कराने में शामिल था।
विज्ञापन
प्रवक्ता के अनुसार, टीआरएफ की ओर से जम्मू-कश्मीर के साथ ही देश के अन्य हिस्सों में हिंसा के षडयंत्र के तहत टीआरएफ के खिलाफ 18 नवंबर 2021 को मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। मामले की जांच जारी है।
एक दिन पहले पुलवामा में 7 स्थानों पर पड़े थे छापे
इससे पहले एनआईए ने सोमवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सात जगहों पर छापा मारा था। इस दौरान चेवाकलां में आतंकियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी के मामले में चार ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) गिरफ्तार किए गए थे, जिनसे भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई थी।