{"_id":"69aee0a2041b7ce21e048dcc","slug":"nc-asks-shah-to-withdraw-cases-against-youth-booked-for-protesting-over-khamenei-s-killing-srinagar-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kashmir: फारूक अब्दुल्ला ने अमित शाह से की अपील, कहा-ईरान विरोध प्रदर्शन में गिरफ्तार युवाओं के मामले वापस लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashmir: फारूक अब्दुल्ला ने अमित शाह से की अपील, कहा-ईरान विरोध प्रदर्शन में गिरफ्तार युवाओं के मामले वापस लें
Mon, 09 Mar 2026 08:31 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
Published by: Nikita Gupta
Updated Mon, 09 Mar 2026 08:31 PM IST
सार
नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से अपील की कि ईरान विरोधी प्रदर्शन में गिरफ्तार युवाओं और छात्रों के खिलाफ एफआईआर वापस लिए जाएं।
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से अपील की कि ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की हत्या के विरोध में गिरफ्तार और मामलों में नामजद किए गए युवाओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर को वापस लेने पर विचार किया जाए।
विज्ञापन
अब्दुल्ला ने कहा कि कानून और व्यवस्था बनाए रखना महत्वपूर्ण है, लेकिन यह भी जरूरी है कि उन भावनाओं को समझा जाए जिनके कारण प्रदर्शन हुए। उन्होंने गृहमंत्री और सुरक्षा एजेंसियों से आग्रह किया कि वे मामलों की सहानुभूतिपूर्ण समीक्षा करें और विशेष रूप से छात्रों को जल्द ही रिहा किया जाए ताकि उनके भविष्य और सामाजिक सद्भाव में कोई बाधा न आए।
विज्ञापन
इस समय सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण अपनाने से परिवारों को भरोसा मिलेगा और युवाओं में अलगाव पैदा होने से रोका जा सकेगा।