फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Mirwaiz Umar Farooq placed under house arrest, stopped from Friday prayers

Jammu Kashmir: जुमे की नमाज से पहले मीरवाइज को घर में किया गया नजरबंद, वार्षिक फाउंडेशन कार्यक्रम भी रद्द

Fri, 26 Dec 2025 05:45 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 26 Dec 2025 05:45 PM IST
सार

मीरवाइज उमर फारूक को शुक्रवार को नजरबंद कर दिया गया, जिससे वह श्रीनगर की जामा मस्जिद में जुमे की नमाज और धार्मिक कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।

विज्ञापन
Mirwaiz Umar Farooq placed under house arrest, stopped from Friday prayers
मीरवाइज उमर फारूक - फोटो : ANI

विस्तार

कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु और हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक को शुक्रवार को नजरबंद कर दिया गया, जिसके चलते वह श्रीनगर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में जुमे की नमाज अदा नहीं कर सके।

विज्ञापन


बयान में कहा गया कि मीरवाइज को आज वार्षिक मीरवाइज फाउंडेशन कैलेंडर का विमोचन भी करना था, जो साझा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को समर्पित कार्यक्रम है, लेकिन इसे भी जबरन रोक दिया गया।
विज्ञापन


पोस्ट में कहा गया कि शांतिपूर्ण धार्मिक और सामुदायिक गतिविधियों पर रोक लगाना दुखद और अन्यायपूर्ण है।

एक दिन पहले ही मीरवाइज उमर फारूक ने अपने एक्स अकाउंट से ‘ऑल पार्टीज हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के चेयरमैन’ का पदनाम हटा दिया था। मीरवाइज ने इसे 'मजबूरी का फैसला' बताते हुए कहा था कि अधिकारियों ने चेतावनी दी थी कि गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत हुर्रियत के घटक संगठनों पर प्रतिबंध के मद्देनजर उनका अकाउंट हटाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed