{"_id":"69f1fac2d9718dee140ef5ef","slug":"lg-manoj-sinha-reviews-security-situation-in-amarnath-yatra-arrangements-jammu-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा चाक-चौबंद, एलजी मनोज सिन्हा ने ली अहम बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा चाक-चौबंद, एलजी मनोज सिन्हा ने ली अहम बैठक
Wed, 29 Apr 2026 06:04 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: Nikita Gupta
Updated Wed, 29 Apr 2026 06:04 PM IST
सार
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति और आगामी अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा।
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति और आगामी अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। यह बैठक ‘दरबार मूव’ से पहले आयोजित की गई सचिवालय 30 अप्रैल को जम्मू से बंद होकर 4 मई को श्रीनगर में खुलेगा।
विज्ञापन
बैठक में सेना, पुलिस, सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। चर्चा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार सुरक्षाबलों के बीच बेहतर समन्वय, सतर्कता बढ़ाने और पूरे केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उपायों पर विचार किया गया। इसके अलावा, एलजी ने ‘नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान’ की प्रगति की भी समीक्षा की और नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ जागरूकता अभियान को तेज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन