{"_id":"693bae7bc59a186a150ffa13","slug":"lg-directs-strict-measures-to-deal-with-emerging-terrorist-modules-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leh: एलजी ने उभरते आतंकी मॉड्यूल्स से निपटने के लिए कड़े कदम उठाने के दिए निर्देश, कट्टरपंथीकरण पर लगेगी लगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Leh: एलजी ने उभरते आतंकी मॉड्यूल्स से निपटने के लिए कड़े कदम उठाने के दिए निर्देश, कट्टरपंथीकरण पर लगेगी लगाम
Fri, 12 Dec 2025 11:26 AM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क लेह
अमर उजाला, नेटवर्क लेह
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:26 AM IST
सार
लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने उभरते व्हाइट-कॉलर आतंकी मॉड्यूल्स से निपटने के लिए तकनीक-आधारित पुलिसिंग, उन्नत खुफिया तंत्र और एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कट्टरपंथीकरण पर रोक लगाने के लिए समुदाय से जुड़ाव, जागरूकता अभियानों और शुरुआती हस्तक्षेप को प्राथमिकता देने की सलाह दी।
विज्ञापन
उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता
- फोटो : @DIPR_Ladakh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने व्हाइट-कॉलर आतंकी मॉड्यूल्स के बढ़ते खतरे को देखते हुए मजबूत और प्रौद्योगिकी-आधारित पुलिसिंग ढांचे की आवश्यकता पर जोर दिया है।
विज्ञापन
चोगलामसर स्थित सीआईबीएस ऑडिटोरियम हॉल में लद्दाख पुलिस की ओर से आयोजित डीजीपी आईजीपी कॉन्फ्रेंस की सिफारिशों के प्रसार और क्रियान्वयन पर दो दिवसीय राज्य केंद्रशासित प्रदेश स्तरीय सम्मेलन के समापन सत्र करवाया। उन्होंने कहा कि व्हाइट-कॉलर आतंकी मॉड्यूल एक उभरती हुई सुरक्षा चुनौती है जिनसे निपटने के लिए उन्नत खुफिया-संग्रह, वित्तीय लेन-देन की निगरानी, साइबर सतर्कता और एजेंसियों के बीच सुचारु समन्वय आवश्यक है।
विज्ञापन
उन्होंने आधुनिक जांच पद्धतियों, उन्नत प्रशिक्षण और डेटा-आधारित निर्णय लेने की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया। उपराज्यपाल ने बढ़ती कट्टरपंथीकरण की चुनौती पर भी चिंता जताई और पुलिस को समुदाय से जुड़ने, जागरूकता अभियानों, शिक्षण-संस्थानों में पहुंच और शुरुआती हस्तक्षेप के उपायों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। उपराज्यपाल ने विश्वास जताया कि लद्दाख पुलिस एक आधुनिक, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित बल के रूप में विकसित होगी और देश के लिए एक आदर्श मॉडल बनेगी।
विज्ञापन