फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Leh special house built for security forces jawan to live in Minus 30 degree temperature

लेह: बाहर माइनस 30 डिग्री तापमान, अंदर आराम से रहेंगे जवान, बनाया अनोखा घर

Mon, 01 Aug 2022 01:31 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 01 Aug 2022 01:31 PM IST
सार

कारगिल युद्ध स्मारक स्थल के पास सैनिकों के लिए विशेष घर हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव्स लद्दाख (हियाल) ने तैयार किया है। कारगिल विजय दिवस पर इस घर को सेना को समर्पित किया गया है। 

विज्ञापन
Leh special house built for security forces jawan to live in Minus 30 degree temperature
Leh - फोटो : संवाद

विस्तार

दुनिया के दूसरे सबसे ठंडे आबादी वाले क्षेत्र द्रास में पारा माइनस 30 डिग्री भी चला जाए तो इस घर के भीतर का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री बना रहेगा। कारगिल युद्ध स्मारक स्थल के पास सैनिकों के लिए यह घर हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव्स लद्दाख (हियाल) ने तैयार किया है। कारगिल विजय दिवस पर इस घर को सेना को समर्पित किया गया है। 

विज्ञापन


10 सैनिकों के रहने की क्षमता वाले घर को इसके निर्माण में इस्तेमाल तकनीक ठंड से बचाती है। पंजाब से लाई गई पराली को काटकर भूसा बनाया गया, जिसके बाद लद्दाख की मिट्टी से मिलाकर भूसा-मिट्टी की ईंटें बनाई गईं। इन ईंटों के अलावा ऑटोक्लेव्ड एरेटेड कंक्रीट ब्लॉक (एएसी) में भूसा भरकर घर तैयार किया गया है। इस तकनीक से माइनस 30 डिग्री तापमान की ठंड में भी भीतर का तापमान सहज रहता है। इस तकनीक को थ्री इडियट्स फिल्म में रेंचो किरदार की प्रेरणा सोनम वांगचुक ने तैयार किया है।
विज्ञापन


सोनम के संस्थान हियाल और नागपुर आधारित लोकमत समूह ने इस घर को युद्ध स्मारक स्थल पर ड्यूटी देने वाले जवानों के लिए तैयार किया है। हियाल के मुख्य संचालन अधिकारी तन्मय मुखर्जी ने बताया कि पंजाब से लाई गई पराली और लद्दाख की मिट्टी से तैयार ईंटों से तैयार एक मंजिला घर युद्ध स्मारक परिसर में बनाया गया है, जिसमें दस जवान रह सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिकॉर्ड एक माह में पूरा किया काम

युद्ध स्मारक परिसर में घर का निर्माण रिकॉर्ड एक माह के समय में पूरा किया गया। इस घर को पूरी तरह से सौर ऊर्जा पर निर्भर बनाया गया है। एक अध्ययन के अनुसार लद्दाख में साल भर के दौरान 320 दिन धूप रहती है। ऐसे में सौर ऊर्जा का पर्याप्त दोहन किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed