{"_id":"69d2d1d0125f95c273070aeb","slug":"leh-isro-start-mission-camp-organised-srinagar-news-c-264-1-sr11004-110362-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: लद्दाख में इसरो का मिशन मित्रा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: लद्दाख में इसरो का मिशन मित्रा शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बहुत अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में काम करने वाली ग्राउंड टीमों के शारीरिक, मानसिक व संचालन पहलुओं का किया जाएगा अध्ययन
संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने लद्दाख में मिशन मित्रा शुरू किया है। इस मिशन का उद्देश्य गगनयात्री (अंतरिक्ष यात्री) और उच्च-ऊंचाई वाले क्षेत्रों में काम करने वाली ग्राउंड टीमों के शारीरिक, मानसिक और संचालन संबंधी पहलुओं का अध्ययन करना है।
मिशन मित्रा अंतर-संचालनीय लक्षणों का मानचित्रण तथा प्रतिक्रिया मूल्यांकन करेगा। पिछले चार दिन से 7 अप्रैल तक लेह में लगभग 4,000 मीटर की ऊंचाई पर एक दूरस्थ गांव के पास संचालित किया जा रहा है। इस अध्ययन में हाइपोक्सिया (ऑक्सीजन की कमी), कम तापमान और एकांत जैसी परिस्थितियों का अनुकरण किया जा रहा है जो अंतरिक्ष मिशनों के वातावरण से काफी मेल खाती हैं।
इसरो के अनुसार इस मिशन से प्राप्त वैज्ञानिक डेटा सीधे गगनयान कार्यक्रम और भविष्य के लंबी अवधि के अंतरिक्ष अभियानों में योगदान देगा। इसरो ने एक बयान में कहा, यह अध्ययन गगनयात्रियों और ग्राउंड कंट्रोल टीमों के बीच समन्वय तथा पर्यावरणीय और संचालन संबंधी दबाव में निर्णय लेने की क्षमता को समझने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेगा।
विज्ञापन
इस मिशन को इसरो और वायु सेना के तहत एयरोस्पेस मेडिसिन संस्थान ने संयुक्त रूप से डिजाइन किया है, जबकि बंगलूरु स्थित स्टार्टअप प्रोटोप्लैनेट इसके संचालन और आवश्यक प्रक्रियाओं के पालन की जिम्मेदारी निभा रहा है।
इसरो ने कहा, किसी भी मानव अंतरिक्ष मिशन में चालक दल की सुरक्षा और प्रदर्शन सबसे महत्वपूर्ण पहलू होते हैं। प्रभावी संचार, तनाव के अनुकूलन की क्षमता, मानसिक मजबूती और टीमवर्क मिशन की सफलता में अहम भूमिका निभाते हैं। नियंत्रित लेकिन वास्तविक परिस्थितियों में किए जाने वाले ऐसे एनालॉग मिशन हमें यह समझने में मदद करते हैं कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में टीम कैसे काम करती है।
यह पहल भारत के मानव अंतरिक्ष अभियान की तैयारियों में एक और महत्वपूर्ण कदम है जहां लद्दाख का उच्च-ऊंचाई वाला क्षेत्र अंतरिक्ष जैसे वातावरण का परीक्षण करने के लिए एक आदर्श स्थान साबित हो रहा है।