फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   lashkar terrorist fled from pulwama

एक बार फिर से भाग निकला लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी

Mon, 25 May 2015 01:10 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Mon, 25 May 2015 01:10 PM IST
विज्ञापन
lashkar terrorist fled from pulwama

आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मोस्ट वांटेड आतंकी अबू कासिम शनिवार को दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में एक बार फिर सुरक्षा बलों को चकमा देकर भाग निकला। इस बीच जम्मू कश्मीर पुलिस ने अवंतीपोरा में दो संदिग्ध आतंकियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को दोपहर में सूचना मिली थी कि पुलवामा के साथ सटे वरनौव नामी गांव में अबू कासिम एक साथी के साथ आया हुआ है।

विज्ञापन


इस सूचना पर सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल (आरआर) और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवानों ने इलाके में साझा तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षा बलों ने गांव में घेराबंदी शुरू ही की थी कि आतंकियों को इसकी भनक लग गई और वह गांव के बाहरी छोर पर स्थित बागों में पेड़ों की आड़ लेते हुए भाग निकले।
विज्ञापन


बाग में ग्रामीणों के होने के कारण जवान फायर नहीं कर सके। इससे पूर्व अबू कासिम 24 जून 2013 को हैदरपुरा इलाके में सेना की एक कानवाई पर हमला कर फरार हो गया था। यह हमला प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कश्मीर दौरे के दौरान हुआ था, जिसमें सेना के आठ जवान शहीद हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed