{"_id":"64b4d62d38a23ed0650a6048","slug":"kupwara-news-two-ieds-recovered-in-handwara-forests-in-kashmir-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: आतंकी साजिश का पर्दाफाश, हंदवाड़ा में 12 किलो वजनी दो IED बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: आतंकी साजिश का पर्दाफाश, हंदवाड़ा में 12 किलो वजनी दो IED बरामद
Mon, 17 Jul 2023 11:18 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 17 Jul 2023 11:18 AM IST
सार
कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में सेना और पुलिस की टीम ने संयुक्त अभियान में एनएच 701 के पास वोधपुरा के जंगल क्षेत्र से दो आईईडी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
हंदवाड़ा में आईईडी मिली
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। सेना और पुलिस की टीम ने संयुक्त अभियान में एनएच 701 के पास वोधपुरा के जंगल क्षेत्र से दो आईईडी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर सेना और हंदवाड़ा पुलिस ने आज तड़के वोधपुरा जंगल में तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान जंगल से पांच और सात किलोग्राम के दो अत्याधुनिक आईईडी बरामद किए गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि टीम ने तुरंत पर्याप्त सुरक्षा उपायों के साथ इलाके की घेराबंदी की। इसके बाद बम निरोधक दस्ते आईईडी का नियंत्रित विस्फोट किया। सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम की त्वरित कार्रवाई से इलाके में एक बड़ी घटना टल गई है।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं- जम्मू कश्मीर: पुंछ में LoC पर घुसपैठ की कोशिश, एक घुसपैठिए के मारे जाने की सूचना, तलाशी अभियान जारी