फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   kulgam encounter started between terrorists and security forces in kulgam south Kashmir

Kulgam Encounter: कुलगाम से अमरनाथ यात्रियों का जत्था गुजरने लगा तभी शुरू हो गई मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो आतंकी किए ढेर

Wed, 29 Jun 2022 05:00 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कुलगाम
अमर उजाला नेटवर्क, कुलगाम Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 29 Jun 2022 05:00 PM IST
सार

कुलगाम जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। ऑपरेशन के दौरान दो आतंकियों को मार गिराया गया है। दोनों स्थानीय है। जिस समय मुठभेड़ हो रही थी उस समय हाईवे से अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था गुजरा था।

विज्ञापन
kulgam encounter started between terrorists and security forces in kulgam south Kashmir
Encounter (File Photo) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग से चार किलोमीटर दूर सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-ताइबा के दो स्थानीय आतंकियों को ढेर कर दिया। इनके पास से एक एके 47 राइफल, एक पिस्टल व गोला-बारूद बरामद किया गया है। जम्मू कश्मीर पुलिस के कश्मीर रेंज के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि यह ऑपरेशन बहुत महत्वपूर्ण था। 

विज्ञापन

मुठभेड़ के समय हाईवे से अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था गुजरा

जिस समय मुठभेड़ हो रही थी उस समय हाईवे से अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था गुजरा था। बताया जा रहा है कि आतंकी यात्रा पर हमले की फिराक में थे, लेकिन विशेष इनपुट पर सुरक्षा बलों ने कार्रवाई कर आतंकियों के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया। मारे गए आतंकियों की शिनाख्त वानगुंड निवासी यासिर वानी व चोटीपोरा निवासी रईस मंजूर के रूप में हुई है। 

विज्ञापन

जवानों की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए 

कुलगाम जिले के नवापोरा मीर बाजार इलाके में बुधवार दोपहर को आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवानों ने सेना की राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ के साथ इलाके की घेराबंदी की। इस दौरान एडवांस पार्टी ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया, इसी दौरान आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विजय कुमार के कार्यकाल में 500 आतंकियों का सफाया 

कुलगा मुठभेड़ में दो लश्कर आतंकियों को मारे जाने के साथ कश्मीर आईजी विजय कुमार के कार्यकाल के दौरान मारे गए आतंकवादियों की संख्या 500 पहुंच गई है। बता दें कि आईजीपी विजय कुमार ने 30 दिसंबर, 2019 को कश्मीर रेंज के आईजीपी के तौर पर पदभार संभाला था।

इस वर्ष 73 मुठभेड़ में 123 आतंकी मारे

कश्मीर घाटी में इस साल जनवरी से अब तक यह 73वीं मुठभेड़ थी। इसमें सुरक्षाबलों ने 123 आतंकवादियों को मार गिराया है। इनमें 33 पाकिस्तानी हैं। हालांकि 16 सुरक्षाकर्मी और 19 नागरिक भी अपनी जान गंवा चुके हैं। इस बीच 46 सक्रिय आतंकवादी और 192 आतंकी समर्थकों को कश्मीर में गिरफ्तार किया गया है। 

बड़गाम में आतंकी मददगार गिरफ्तार

मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में लश्कर-ए-ताइबा के एक आतंकी मददगार को नारको-टेरर फंडिंग मॉड्यूल से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी कि नारको-टेरर फंडिंग मॉड्यूल के भंडाफोड़ से संबंधित जांच के दौरान एक और सहयोगी शौकत अहमद गनी उर्फ आरके को चाडूरा को गिरफ्तार कर लिया गया है।



अधिकारी ने कहा कि उक्त मामले की जांच के दौरान यह सामने आया कि गिरफ्तार सहयोगी सक्रिय आतंकवादियों और संगठन के गुर्गों को नशीले पदार्थों की आय वितरित करके लश्कर को रसद सहायता प्रदान करने में शामिल था। उन्होंने कहा कि मामले की आगे की जांच आगे जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed