{"_id":"65d58d33a3a5e3702c0efa88","slug":"jammu-kashmir-weather-avalanche-floods-sonamarg-highway-two-students-suffocate-to-death-bandipora-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनमर्ग में हिमस्खलन: बर्फ के टीलों से सिंध नाला जाम, पानी में डूबी सड़क, बांदीपोरा में दम घुटने से दो छात्रों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनमर्ग में हिमस्खलन: बर्फ के टीलों से सिंध नाला जाम, पानी में डूबी सड़क, बांदीपोरा में दम घुटने से दो छात्रों
Wed, 21 Feb 2024 12:53 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 21 Feb 2024 12:53 PM IST
सार
सोनमर्ग के हंग इलाके में हिमस्खलन हुआ है। इसके कारण सिंध नाले में हिमस्खलन से पहाड़ों से दरकी हुई बर्फ जमा हो गई। इससे नाले का पानी ओवरफ्लो होकर साथ लगती सड़क पर बहना शुरू हो गया।
विज्ञापन
मार्ग को बहाल करते हुए
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
कश्मीर घाटी के सोनमर्ग के हंग इलाके में हिमस्खलन हुआ है। इसके कारण सिंध नाले में हिमस्खलन से पहाड़ों से दरकी हुई बर्फ जमा हो गई। इससे नाले का पानी ओवरफ्लो होकर साथ लगती सड़क पर बहना शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले की जानकारी मिलते ही तुरंत मकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम मशीनों की मदद से नाले और सड़क को बहाल करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, हंग क्षेत्र के पास सिंध नाले में हिमस्खलन हुआ और मार्ग अवरुद्ध हो गया। एक वरिष्ठ इंजीनियर ने कहा, "नदी और सड़क का स्तर एक जैसा होने के कारण इसका पानी मुख्य सड़क पर बहने लगा। दोनों को सूचारू करने के लिए मशीनें तैनात की हैं।
इंजीनियर ने कहा कि सीमा सड़क संगठन रुकावट को दूर करने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ा हिमस्खलन है और इसमें थोड़ा समय लगेगा।
बांदीपोरा में दम घुटने से दो छात्रों की जान गई
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में बुधवार को एक धार्मिक मदरसे के दो छात्रों की दम घुटने से मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बांदीपोरा के अष्टांगू गांव में दारुल-उलूम फैज-उल-उलूम के दो छात्रों की दम घुटने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार सुबह की है जब दरासगाह के अधिकारियों ने बच्चों और उनके पिता को बेहोश पाया। तीनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बच्चों को बचाया नहीं जा सका। बच्चों के पिता का बांदीपोरा के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस घटना की जांच कर रही है और प्रारंभिक निष्कर्षों से मौत का कारण दम घुटना बताया गया है।