फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Jammu Kashmir Transfer of Kashmiri Pandit personnel will be held in the division meeting held under the chairmanship of Divisional Commissioner

Jammu Kashmir: कश्मीरी पंडित कर्मियों का तबादला संभाग में होगा, मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक

Fri, 20 May 2022 04:02 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 20 May 2022 04:02 PM IST
सार

पीएम पैकेज के कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने का फैसला किया गया है। कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से उनके आग्रह तथा सहमति से जिला मुख्यालयों में स्थानांतरित किया जाएगा।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Transfer of Kashmiri Pandit personnel will be held in the division meeting held under the chairmanship of Divisional Commissioner
Kashmirr Pandit Protest in Srinagar - फोटो : File

विस्तार

घाटी में कश्मीरी पंडित कर्मचारी राहुल भट की हत्या के बाद उत्पन्न भय के माहौल में प्रशासन ने पीएम पैकेज के कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने का फैसला किया है। इसके तहत कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से उनके आग्रह तथा सहमति से जिला मुख्यालयों में स्थानांतरित किया जाए। इसके बाद उन्हें नगर निकाय वाले शहरों या इन शहरों के तीन किलोमीटर की परिधि में तैनात किया जाए। कुलगाम जिले के यारीपोरा तथा फ्रीसल नगर समिति को इससे मुक्त रखा जाए। दंपतियों का स्थानांतरण भी उनकी सहमति से किया जाए। यह भी फैसला किया गया है कि यह पद सुपर न्यूमरेरी (विशेष पद) हैं, जिसमें संभाग के भीतर ही स्थानांतरण हो सकता है। यह फैसला मंडलायुक्त पीके पोल की अध्यक्षता में हुई बैठक में किया गया। 
विज्ञापन


बैठक में तय किया गया कि इन कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची एक सप्ताह के भीतर जारी की जाएगी। इसके साथ ही सेवा संबंधी अन्य मामले अवकाश स्वीकृति, जीपीएफ, सेवा पुस्तिका को अपडेट करने का मामला भी एक सप्ताह में तय किया जाएगा। यह भी फैसला किया गया कि यदि किसी कर्मचारी ने स्थानांतरण के लिए आवेदन नहीं किया होगा तो उन्हें मौका दिया जाएगा। फंड ऑफिस, वैट टैक्स ऑफिस जहां विस्थापित कर्मचारियों की संख्या अधिक है वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे। 
विज्ञापन


निजी आवासीय सुविधा मुहैया

बैठक में बताया गया कि केंद्र सरकार ने 2004 में तीन हजार पद सृजित किए थे। इसमें सभी पद भर लिए गए हैं। इनमें से 1200 कर्मचारियों के लिए छह स्थानों पर आवासीय सुविधा मुहैया कराई गई है। शेष 1800 कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर किराए की सुविधा मुहैया कराई गई है। सरकार ने तीन हजार अतिरिक्त पद सृजित किए जिनमें से 2831 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी हो गई है। इनमें से 2437 ने काम संभाल लिया है। इनमें निजी आवासीय सुविधा मुहैया कराई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुपवाड़ा में 10 शिक्षक निलंबित

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में 10 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया। ये शिक्षक काफी समय से ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे थे। अधिकारी के मुताबिक जोनल शिक्षा अधिकारी द्वारा बार-बार रिमाइंडर दिए जाने के बावजूद ये शिक्षक ड्यूटी जॉइन करने में विफल रहे।  निलंबित शिक्षकों की पहचान शमीमा बानो, बीबी महूना, कोसर परवीन, तसलीमा अख्तर, मोहम्मद इकबाल शाह, एजाज अहमद मीर, सज्जाद अहमद वानी, हलीमा बानो, आसिफ  अली और मोहम्मद यूसुफ  के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed