{"_id":"625e500e95f6d4464348856e","slug":"jammu-kashmir-terrorist-attack-in-shopian-on-security-forces-no-casualties","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला, कोई हताहत नहीं
Tue, 19 Apr 2022 11:30 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:30 AM IST
सार
शोपियां के हरपोरा बटागुंड इलाके में सुरक्षा बल पर आतंकियों ने गोलीबारी की। गनीमत रही कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
Indian Security Forces
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण कश्मीर के जिला शोपियां में आतंकवादियों ने मंगलवार को सुरक्षाबलों पर हमला किया। शोपियां जिले के हरपोरा बटागुंड इलाके में एक सुरक्षा बल पर आतंकियों ने गोलीबारी की। गनीमत रही कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
शीर्ष सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बल पर दूर से ही गोलियां चला दीं, जिसका जवाब सुरक्षा बलों ने तुरंत दिया। इसके बाद आतंकी फरार हो गए। इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। इस बीच सुरक्षाबलों ने आतंकियों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है।
विज्ञापन
इससे पहले सोमवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने गैर मुस्लिम पुलिस कर्मियों को निशाना बनाकर हमला किया। इसमें एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने बताया कि काकापोरा रेलवे स्टेशन के बाहर एक दुकान पर चाय पीने आए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के दो जवानों सब इंस्पेक्टर देवराज व हेड कांस्टेबल सुरिंदर सिंह को निशाना बनाकर पहले से घात लगाए आतंकियों ने काफी करीब से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं।
विज्ञापन
हमले के तत्काल बाद पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा बलों ने व्यापक पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। आतंकियों की ओर से दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा बलों, आम नागरिकों व गैर कश्मीरी मजदूरों पर इस महीने 18 दिन में हमले की यह सातवीं घटना रही।