{"_id":"6544d2619d71bdafca0d7465","slug":"jammu-kashmir-preparations-for-diwali-mohammad-umar-of-valley-making-mud-lamps-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली 2023: कश्मीर घाटी में मोहम्मद उमर के बने दीपों से जगमग होगा हिंदुओं का घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली 2023: कश्मीर घाटी में मोहम्मद उमर के बने दीपों से जगमग होगा हिंदुओं का घर
Fri, 03 Nov 2023 04:28 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 03 Nov 2023 04:28 PM IST
सार
श्रीनगर के निशात इलाके के मोहम्मद उमर ने कहा कि खुशी होती है कि हमारे बनाए दीये हिंदू भाई अपने त्योहार में इस्तेमाल करते हैं। दीवाली के लिए दीये बनाने से दिल को सुकून मिलता है।
विज्ञापन
दिवाली 2023
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
दीपों का त्योहार दीवाली करीब है। इन दिनों श्रीनगर के निशात इलाके के मोहम्मद उमर (27) दीये बनाने भी व्यस्त हैं। परिवार के लोग भी दीयों पर रंग सजाने में मदद कर रहे हैं। उमर का कहना है कि इस बार वह 20 हजार मिट्टी के दीये बनाएंगे।
उमर ने बताया कि वो कॉमर्स ग्रेजुएट हैं। नौकरी न मिलने पर 6 साल अधिक समय से पैतृक काम को ही पेशा बना लिया। 2021 में करीब 1200 दीये बनाए थे। 2022 में पहला बड़ा 20,000 दीये बनाने का ऑर्डर आया था। करीब 15 हजार ही दीये बना सके थे। इस बार दीवाली के लिए 20 हजार से अधिक दीये बनाएंगे।
उमर का कहना है कि जम्मू के होलसेलर ने 5000 दीयों का ऑर्डर भी दिया है। दीयों की श्रीनगर के अलावा जम्मू और आसपास के इलाकों में मांग है। खुशी होती है कि हमारे बनाए दीये हिंदू भाई अपने त्योहार में इस्तेमाल करते हैं। दीवाली के लिए दीये बनाने से दिल को सुकून मिलता है। गौरतलब है कि उमर का परिवार 40 वर्षों से मिट्टी के बर्तन बनाता आ रहा है।