{"_id":"69dfef8d2e32774bc60cffb8","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-sr11004-110555-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: लेह में कर्नल सोनम वांगचुक को पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: लेह में कर्नल सोनम वांगचुक को पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी
विज्ञापन
लेह। महावीर चक्र से सम्मानित एवं “लद्दाख के शेर” के नाम से प्रसिद्ध दिवंगत कर्नल सोनम वांगचुक का अंतिम संस्कार 16 अप्रैल को लेह के सोनम वांगचुक स्टेडियम में किया जाएगा।
अंतिम यात्रा उनके ति सुरु क्षेत्र स्थित निवास से दोपहर 1:00 बजे रवाना होगी जबकि अंतिम संस्कार की प्रक्रिया 1:40 बजे शुरू होगी।
इस अवसर पर लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, 14 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग हितेश भल्ला सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।
इस वीर अधिकारी को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है। दिवंगत कर्नल को देश के प्रति उनकी सेवाओं के सम्मान में पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।