फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: कश्मीर में धूप ने तपाया, सामान्य से 7 डिग्री अधिक रहा तापमान

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। घाटी में वीरवार को मौसम साफ रहा। सुबह से तेज धूप निकली जिसके बाद अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री तक ऊपर चला गया। न्यूनतम तापमान पहले से सामान्य से अधिक चल रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अभी तापमान और बढ़ेगा। शुक्रवार शाम को हल्की बारिश की संभावना बन रही है।
विज्ञापन

वीरवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.8 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5.8 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.6 डिग्री ज्यादा है।
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5.3 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक है।
गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 7.2 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5.0 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 24-25 अप्रैल को आंशिक रूप से या आम तौर पर बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कुछ जगहों पर दोपहर या शाम के समय तेज हवाएं चल सकती हैं।

26 अप्रैल को दोपहर के समय कुछ जगहों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और तेज हवाएं चल सकती हैं। 27-28 अप्रैल को आम तौर पर मौसम सूखा रहेगा। 29-30 अप्रैल को दोपहर के समय कुछ जगहों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और तेज हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed