{"_id":"69dfebe7af727c0c600d3c3c","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-lko1027-888064-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल में 30 हजार पदों के प्रस्ताव भेजे, 15 हजार युवाओं की भर्ती हुई : चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल में 30 हजार पदों के प्रस्ताव भेजे, 15 हजार युवाओं की भर्ती हुई : चौधरी
विज्ञापन
श्रीनगर। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कहा कि सरकार रोजगार सृजन को प्राथमिकता दे रही है। पिछले एक साल में जम्मू-कश्मीर में विभिन्न एजेंसियों के जरिए लगभग 30,000 पदों के लिए प्रस्ताव भेजे हैं। करीब 15,000 लोगों की भर्ती में मदद की गई है।
उपमुख्यमंत्री ने गुलमर्ग विधानसभा क्षेत्र के कुंजर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने युवाओं के लिए स्थायी रोजगार के अवसर पैदा करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। इस अवसर पर, उपमुख्यमंत्री ने मिशन युवा योजना के लाभार्थियों को सम्मानित किया और उन्हें स्वीकृति पत्र, चेक और व्यावसायिक वाहनों की चाबियां वितरित कीं।
इससे पहले, उपमुख्यमंत्री ने कुंजर में कुंजर-हार्डशूरा सड़क के उन्नयन (अपग्रेडेशन) का शिलान्यास किया।