{"_id":"63729e48765bcb517471e05f","slug":"jammu-kashmir-news-shrinagar-news-jmu2722843153","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kashmir: मौसम ठीक रहने तक घाटी में खुले रहेंगे स्कूल- डिवकॉम पीके पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashmir: मौसम ठीक रहने तक घाटी में खुले रहेंगे स्कूल- डिवकॉम पीके पोल
Tue, 15 Nov 2022 01:18 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 01:18 PM IST
सार
पीके पोल ने कहा कि जब तक मौसम अनुमति देगा तब तक स्कूल खुले रहेंगे। जब तक घाटी के मैदानी इलाकों में कोई भारी बर्फबारी नहीं होती तब तक कक्षाएं जारी रहेंगी।
विज्ञापन
Kashmir
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कश्मीर के डिविजनल कमिश्नर पीके पोल ने कहा कि जब तक मौसम अनुमति देगा तब तक स्कूल खुले रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक घाटी के मैदानी इलाकों में कोई भारी बर्फबारी नहीं होती तब तक कक्षाएं जारी रहेंगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, कोई स्पष्टता की आवश्यकता नहीं है। हर साल जब शहर सहित मैदानी इलाकों में भारी बर्फबारी होती है, तो स्कूलों को छुट्टियों के लिए बंद कर दिया जाता है। यह प्रकृति पर निर्भर करता है और हो सकता है, स्कूली शिक्षा 15 दिसंबर से आगे भी जारी रहे। निदेशक स्कूल शिक्षा कश्मीर द्वारा पहले से ही स्पष्ट कर दिया गया है कि तब तक स्कूल खुले रहते हैं जब तक कि भारी बर्फबारी न हो जाए। यह सभी मौसम पर निर्भर है।
विज्ञापन
इस बीच अधिकारियों ने सोमवार को खराब मौसम के बीच जम्मू-कश्मीर के कम से कम चार जिलों डोडा, किश्तवाड़, पुंछ और कुपवाड़ा में विभिन्न स्कूलों में कक्षाएं निलंबित कर दी हैं।
विज्ञापन