फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

कश्मीरियत: कश्मीर पंडित युवती के विवाह में मुस्लिमों ने संभाली कमान

विज्ञापन
jammu kashmir news
गांदरबल। जिले के लार गांव में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कश्मीरियत की मिसाल पेश की है। एक कश्मीरी पंडित परिवार की युवती के विवाह समारोह में मुस्लिम समुदाय के लोग पंडित परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। चार दिन तक चले इस विवाह समारोह में युवती के भाइयों के साथ शादी की हर रस्म में शामिल हुए और आयोजन के आखिर तक पूरा सहयोग दिया।
विज्ञापन

गांदरबल सनातन धर्म सभा के जिलाध्यक्ष बद्रीनाथ भट ने कहा कि यहां पिछले चार दिन से समारोह चल रहा था। इन चार दिनों में हर रस्म में पुरुष और महिला समेत मुस्लिम पड़ोसियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि मुस्लिम परिवार के लोग मेहंदी, गायन और नृत्य सहित अन्य कामों में भी शामिल हुए। जो यह संदेश देता है कि कश्मीर में अभी भी हिंदुओं और मुसलमानों में भाईचारा कायम है।
विज्ञापन

-------
हमारा रिश्ता सदियों पुराना
बद्रीनाथ ने कहा कि यहां हिंदू-मुसलमान वर्षों से एक साथ रह रहे हैं और हम एक-दूसरे के सुख-दुख में शामिल होते हैं। चाहे वह शादी हो, मृत्यु हो या कोई अन्य आयोजन। स्थानीय निवासी अल्ताफ अहमद ने कहा कि वे पड़ोस में रह रहे हैं और एक साथ ही पले-बढ़े हैं। हिंदू महिला के विवाह समारोह में सहयोग करना उनका कर्तव्य था। उन्होंने कहा कि यहां हिंदुओं और मुसलमानों के बीच सदियों पुराना बंधन है और इसे कोई भी शरारती तत्व नहीं तोड़ पाएगा। हम हमेशा एकजुट रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed