फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

खीर भवानी मेला 8 जून को, सभी इंतजाम पूरे : डीसी

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। खीर भवानी का वार्षिक मेला 8 जून को मनाया जाएगा। इसके लिए अधिकतर प्रबंध किए जा चुके हैं। बाकी तैयारियां भी जारी हैं। यह जानकारी वीरवार को जिला प्रशासन गांदरबल ने दी। गांदरबल के जिला उपायुक्त श्यामबीर ने कहा कि मेले के स्थगित होने की खबर बेबुनियाद थी। इस बीच सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर एसएसपी ने बताया कि मेले के सुचारू संचालन के लिए पुलिस उच्चतम स्तर पर सतर्कता बरत रही है।
विज्ञापन

गांदरबल के जिला उपायुक्त श्यामबीर ने कहा, ऐसी कोई बात नहीं है, खीर भवानी मेला रद्द नहीं हुआ है। उन्होंने टीम के साथ वीरवार को मेले की तैयारियों का जायजा लिया। रंग रोगन का काम पूरा हो चुका है, लाइटिंग भी लग चुकी है। नहाने की जगह साफ़ करवाई जा रही है, सभी शौचालयों की मरम्मत करवा दी गई है। टेंट और शामियाने लगाने की जगह भी तय कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जो लोग मेले के रद्द होने के बारे में अफवाहें फैला रहे हैं, उनसे अनुरोध है कि ऐसा न करें। नहीं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोविड के चलते दो वर्षों के बाद मेले का आयोजन हो रहा है। उपायुक्त ने कहा कि इस बार पूरे प्रयास किये जा रहे हैं कि पहले से काफी बेहतर आयोजन हो। इसमें स्थानीय लोगों के सहयोग की जरूरत है। श्यामबीर ने कहा कि लोगों से अपील है कि बढ़चढ़ कर मेले में हिस्सा लें। हमारा उद्देश्य मेले को सफल बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गली कूचे भी रहेंगे निगरानी में
इस बीच लगातार हो रही लक्षित हत्याओं के बीच मेले के लिए सुरक्षा प्रबंधों को लेकर एसएसपी निखिल बोरकर ने कहा कि 8 जून के मेले के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एसएसपी के मुताबिक रात और दिन की गश्त शुरू कर दी गई है। सभी गली-कूचों को पूरी तरह से निगरानी के दायरे में लाया जाएगा। इसके लिए हमारी योजना पूरी तरह से तैयार है। निखिल ने कहा कि जिले में सभी स्तर पर उच्चतम सतर्कता बरती जा रही है ताकि देश विरोधी तत्वों पर नजर रखी जा सके और उनके किसी भी मंसूबे को विफल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि हमारी पूरी कोशिश है कि मेले को सुचारू रूप से संचालित कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed