फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

कई मॉड्यूल का हिस्सा रहे हैं बारामुला में पकड़े आतंकी

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के पट्टन इलाके में सुरक्षाबलों ने 3 हाइब्रिड आतंकियों के मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने दावा किया कि इनकी गिरफ्तारी के साथ गोषबुग इलाके में हुई सरपंच की हत्या की गुत्थी को भी सुलझा लिया गया है। एसएसपी बारामुला रईस मोहम्मद भट ने बताया कि 15 अप्रैल को इफ्तार से लगभग एक घंटे पहले अज्ञात आतंकियों ने पट्टन के पलहालन के वुसन इलाके में गोषबुग बी के सरपंच मंजूर अहमद बांगरू पर गोलीबारी की थी।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि गहनता से जांच के दौरानतीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया। संदिग्धों से पूछताछ में लश्कर के एक पुराने स्लीपर सेल से जुड़ी एक गहरी साजिश का खुलासा हुआ, जो पिछले साल पलहालन राजमार्ग पर ग्रेनेड हमले के लिए जिम्मेदार था। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार आरोपी विशेष रूप से मुख्य साजिशकर्ता बथीपजेरा नायदखाई बांदीपोरा के मोहम्मद अफजल और गुंड जहांगीर हाजिन बांदीपोरा के मेहराजुद्दीन डार ने पहले ही कई स्लीपर सेल को आतंक और अराजकता फैलाने के लिए विशिष्ट लक्ष्यों की पहचान करने और उन पर हमला करने का काम सौंपा था। ये दोनों मॉड्यूल के विभिन्न नेटवर्क में शामिल पाए गए हैं और पहले से ही गिरफ्तार हैं। उन्होंने बताया कि इस विशेष मॉड्यूल को पीआरआई और अन्य नागरिकों और आसान लक्ष्य की पहचान करने और उन पर हमला करने का काम सौंपा गया था, जिसके लिए पकड़े गए हाइब्रिड आतंकवादियों को पिस्तौल और विस्फोटक प्रदान किया गया था। एसएसपी ने पकडे़ गए हाइब्रिड आतंकियों की शिनाख्त नूर मोहम्मद यतू, मोहम्मद रफीक पर्रे और आशिक हुसैन पर्रे के तौर पर की है। तीनों गोषबुग पट्टन के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि तीनों आतंकवादियों ने उस साजिश का खुलासा किया जो लश्कर के आतंकवादी युसूफ कांटरू और हिलाल शेख (दोनों मालवाह ऑपरेशन में मारे गए) द्वारा निर्देशित थी और हाल ही में घुसपैठ किए गए आतंकवादियों गुलजार गनई (बांदीपोरा में मुठभेड़ में मारा गया) और वुसन के उमर लोन जो अभी भी सक्रिय है द्वारा अंजाम दी गई थी।
विज्ञापन

तंजीमों व संगठनों के बीच संबंधों के नेटवर्क का खुलासा
एसएसपी ने बताया कि जांच में हथियारों और गोला-बारूद की बरामदगी और विभिन्न तंजीमों और संगठनों के बीच संबंधों के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया जिस पर जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि बरामद हथियारों और विस्फोटक में 3 चीनी पिस्तौल, 3 पिस्टल मैगजीन, 2 ग्रेनेड, 32 पिस्टल राउंड शामिल हैं। उन्होंने बताया कि तीन आतंकवादियों की सफल गिरफ्तारी और हथियारों और गोला बारूद की बरामदगी ने बारामुला में एक और सनसनीखेज मामला सुलझाया है और भविष्य में सामान्य क्षेत्र में नियोजित प्रमुख आतंकी साजिशों को नाकाम कर दिया है। पकड़े गए व्यक्तियों से पूछताछ से भविष्य में आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए और जानकारी मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed