फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

हमें अनाथ होने से बचा लीजिए प्रधानमंत्री जी

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। कश्मीरी पंडित राहुल भट की हत्या के विरोध में आठवें दिन भी घाटी में प्रदर्शन जारी रहे। इस बीच एक कश्मीरी पंडित कर्मचारी की छोटी बच्ची का वीडियो सामने आया है। इसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को कश्मीर से बाहर स्थानांतरित करने की गुहार लगा रही है।
विज्ञापन

करीब एक मिनट से अधिक के इस वीडियो में बच्ची कह रही है कि मैं एक कश्मीरी पीएम पैकेज कर्मचारी की बेटी हूं। कश्मीर में लक्षित हत्याएं बहुत बढ़ गई हैं। कश्मीरी पंडितों को पहले भी यहां से भगाया गया था। अब दोबारा ऐसा न हो, इसके लिए कर्मचारियों का स्थानांतरण कश्मीर से बाहर कहीं करवा दीजिए। हमें अनाथ होने से बचा लीजिए। हम अपने माता-पिता को नहीं खोना चाहते।
विज्ञापन

वहीं, बडगाम जिले की शेखपोरा पंडित कॉलोनी, श्रीनगर के इंदिरा नगर आदि इलाकों में कश्मीरी पंडितों ने वीरवार को भी प्रदर्शन किया। कश्मीरी पंडित कर्मचारियों की एक ही मांग है कि उन्हें घाटी से बाहर स्थानांतरित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed