{"_id":"627c1c2c886db50e4a2087ae","slug":"jammu-kashmir-news-shrinagar-news-jmu2596222146","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में दो स्थानों पर मुठभेड़, एक आतंकी ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में दो स्थानों पर मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में बुधवार को आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच दो स्थानों पर हुई मुठभेड़ में बांदीपोरा में एक आतंकी मारा गया। मारा गया दहशतगर्द हाल ही में घुसपैठ करने वाले समूह का हिस्सा है। उसके पास से एक एके 47 राइफल व मैगजीन बरामद की गई है। यहां अभी दो से तीन आतंकी फंसे होने की आशंका है। मारे गए आतंकी की गुलजार अहमद गनई निवासी बारामुला के रूप में हुई है। वह अप्रैल के अंतिम सप्ताह में घुसपैठ करने वाले दहशतगर्दों के समूह का हिस्सा था। दूसरी ओर अनंतनाग के मरहामा में भी मुठभेड़ जारी है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को बांदीपोरा के सलिंदर जंगल क्षेत्र में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच उस समय मुठभेड़ शुरू हुई जब सुरक्षाबल इलाके में आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान चला रहे थे। कश्मीर रेंज के आईजी विजय कुमार ने बताया कि इलाके में अभी भी दो आतंकियों के मौजूद होने की आशंका है। कुमार ने बताया कि मारा गया आतंकी घुसपैठ कर इस पार आये नए आतंकी समूह का हिस्सा था। उन्होंने बताया कि आसपास के इलाकों को घेरे में लिया गया है और बाकी के आतंकियों की तलाश में ऑपरेशन जारी है। गौरतलब है कि बांदीपोरा जिले से सटी नियंत्रण रेखा (एलओसी) से आतंकियों के एक नए समूह के घुसपैठ करने की सूचना के बाद से ही सुरक्षाबलों को अलर्ट किया गया था। एक अधिकारी ने बताया कि इस इनपुट के बाद से एलओसी से सटे कई इलाकों में आतंवादी विरोधी ऑपरेशन चलाए गए हैं। इनमें कोटा सथरी जंगल क्षेत्र, गुंडपोरा जंगल क्षेत्र, अथवटू, क्विलमुकाम, आदि इलाके शामिल हैं।
---------
अप्रैल के अंतिम सप्ताह में की थी घुसपैठ
जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, बांदीपोरा में मारा गया गुलजार अहमद गनई बारामुला के वुसन पट्टन का रहने वाला है। वह वर्ष 2018 में सीमा पार कर पाकिस्तान चला गया था और 3 साल 6 महीने बाद अप्रैल के अंतिम सप्ताह में घुसपैठ कर आया था।