फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

आतंकियों ने किया सिम कार्ड का दुरुपयोग घाटी में 19 ठिकानों पर एसआईए का छापा

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। आतंकियों, ओवरग्राउंड वर्करों, नशा तस्करों और अन्य अपराधियों की ओर से सिम कार्ड के दुरुपयोग तथा सिम की फर्जी तरीके से बिक्री के मामले में राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने शनिवार को कश्मीर में 19 ठिकानों पर छापा मारा। इस दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए।
विज्ञापन

एसआईए प्रवक्ता के अनुसार, इस मामले में दर्ज 11 प्राथमिकी में पूरे कश्मीर में 19 स्थानों पर कार्रवाई की गई। ज्यादातर छापे सिम बेचने वालों के ठिकाने पर मारे गए। इन दुकानदारों ने दूरसंचार विभाग के नियमों की अनदेखी कर फर्जी तरीके से सिम कार्ड की बिक्री की। बताया कि तीन मामलों में ठोस सबूत मिले हैं कि सिम कार्ड आतंकियों की ओर से सीमापार बैठे अपने हैंडलर तथा प्रदेश के भीतर संपर्क बनाने के लिए खरीदे गए। कुलगाम के चवलगाम में एयरटेल माइक्रो वर्ल्ड ने एक काल्पनिक व्यक्ति गौहर अहमद हजाम के नाम पर सिम कार्ड जारी किया। यह कार्ड कुलगाम के क्योमोह इलाके के एक व्यक्ति को दिया गया जो आतंकी संगठन अंसार गजवातुल हिंद का ओवर ग्राउंड वर्कर बन गया। एक अन्य मामले में अनंतनाग के मीर मोहल्ला के एक विक्रेता ने ऐसे व्यक्ति को सिम दिया जिसने उसे हिजबुल मुजाहिदीन के एक ओजीडब्ल्यू को सौंप दिया। एसआईए की ओर से सभी तीन विक्रेताओं के घरों की तलाशी ली गई ताकि और सबूत जुटाए जा सके।
विज्ञापन

प्रवक्ता के अनुसार, पांपोर के कोनिबल, बडगाम के वलिना इचगाम, श्रीनगर के बाराजुला तथा लासजन के चार विक्रेताओं ने पहचान दस्तावेजों का दुरुपयोग कर सिम कार्ड जारी किए। इन चारों मामलों में विक्रेताओं ने बिना असली व्यक्ति को जाने सिम कार्ड गलत लोगों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहचान वाले दस्तावेज चुराने वालों पर होगी कार्रवाई
प्रवक्ता ने बताया कि अधिकारियों ने पीओएस सिम कार्ड विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला किया है जो ग्राहकों के पहचान वाले दस्तावेज चुराने और उनकी जानकारी के बिना सिम कार्ड जारी करने में शामिल पाए गए हैं। उन्होंने गड़बड़ी करने वाले पीओएस सिम कार्ड विक्रेताओं और ग्राहकों से बचने के लिए टेलीफ ोन सेवा प्रदाताओं को उचित डेटाबेस बनाए रखने की सख्त हिदायत दी है। उन्होंने बताया कि साथ ही प्रशासन इस पर विचार कर रहा है कि अगर कोई व्यक्ति जानबूझकर अपना सिम कार्ड किसी मौके और आपात इस्तेमाल के लिए परिवार के सदस्य के अलावा किसी व्यक्ति को देता है तो यह अपराध माना जाएगा।
छह से अधिक सिम हो तो जमा कराएं
अधिकारियों ने पीओएस सिम कार्ड विक्रेताओं और ग्राहकों को खुद से पुलिस थाने आने और छह से अधिक सिम कार्ड होने पर अतिरिक्त सिम कार्ड सौंपने को कहा है ताकि वे किसी तरह की आपराधिक कार्रवाई से बच सकें। एक व्यक्ति को अधिकतम छह सिम कार्ड ही रख सकता है। कहा कि ऐसे लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी जो सिम लेते समय दूसरी कंपनी के कार्ड होने संबंधी सूचनाएं छिपाते हों।

एक फोटो का इस्तेमाल कर कई लोगों को सिम देने वाले पर होगी सख्ती
अधिकारियों ने बताया कि सिम कार्ड विक्रेता जिन्होंने एक व्यक्ति के फोटो का इस्तेमाल कर दूसरे लोगों को सिम कार्ड जारी कर दिया होगा, उनकी भी जांच की जाएगी। यदि वे गलत पाए गए तो उन्हें गिरफ्तार करने के साथ ही सभी प्रकार की सरकारी सुविधाओं से वंचित किया जाएगा। साथ ही वे किसी प्रकार का सरकारी ठेका नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed