फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

हैदरपोरा सड़क हादसे में सीआरपीएफ जवान की मौत, 12 घायल

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। राजधानी श्रीनगर के हैदरपोरा बाईपास इलाके में रात के समय एक सड़क हादसे में सीआरपीएफ के एक जवान की मौत हो गई, जबकि बारह अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात एक ट्रक ने आईक्यू मॉल हैदरपोरा के पास सीआरपीएफ की बी.कॉय 181 बटालियन के एक वाहन को टक्कर मार दी। घायलों को समग्र अस्पताल बीएसएफ एसटीसी हुमहामा में भर्ती किया गया, जहां कांस्टेबल एमएन मणि ने दम तोड़ दिया। सूत्रों के मुताबिक एएसआई जसराज और कांस्टेबल सुशांत विश्वास को सेना के 92 बेस अस्पताल और घायल ट्रक कंडक्टर को एसएमएचएस अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घायलों की पहचान मंजेश कुमार, ड्राइवर हेमराज सैनी, सुशांत विश्वास, गंगा राम, इंस्पेक्टर आशीष मिश्रा, एएसआई जसराज बट्टी, सुशांत कुमार स्वैन, दिलीप कुमार, शिव कुमार, प्रमोद किरो, ज्ञान प्रकाश और सिविल ट्रक के कंडक्टर तनवीर हुसैन डार निवासी बालहामा श्रीनगर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed