{"_id":"623b7fcf296c563996346118","slug":"jammu-kashmir-news-shrinagar-news-jmu2563141124","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए ‘मिशन वापसी’ उत्कृष्ट पहल : एलजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए ‘मिशन वापसी’ उत्कृष्ट पहल : एलजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में युवाओं को नशीली दवाओं से दूर रखने के लिए ‘मिशन वापसी’ श्रीनगर प्रशासन की उत्कृष्ट पहल है। नशीली दवाओं के खतरे को खत्म करने और नशा मुक्त समाज के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। यह बात उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार सुबह डल झील में ‘स्प्रिंग रन फॉर ड्रग फ्री श्रीनगर’ (दौड़) को हरी झंडी दिखाते कही।
‘मिशन वापसी’ जिला प्रशासन श्रीनगर का एक प्रयास है, जिससे नशा पीड़ितों को सरकारी व स्वरोजगार योजनाओं के तहत उचित मार्गदर्शन और सम्मान जनक आजीविका प्रदान कर उनका पुनर्वास किया जाए। इस पहल में बड़े स्तर पर सामुदायिक भागीदारी भी शामिल है। संभागीय आयुक्त कश्मीर पांडुरंग के पोल, आईजी कश्मीर विजय कुमार, डीसी मोहम्मद एजाज के अलावा युवा सेवा एवं खेल व जिला प्रशासन श्रीनगर के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर थे।
--------
1500 युवाओं ने दौड़ लगा नशा मिटाने का लिया संकल्प
इस मौके पर 1500 से अधिक युवाओं ने इस दौड़ में भाग लिया और समाज से नशा उन्मूलन का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम नशे की दवाओं के खिलाफ जनता को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन की आईईसी गतिविधियों का एक हिस्सा था।