{"_id":"61fade8e3b0046049c6beb44","slug":"jammu-kashmir-news-shrinagar-news-jmu253062976","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजाब हमले में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजाब हमले में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। शहर के वांटपोरा इलाके में मंगलवार को 24 वर्षीय युवती पर तेजाब फेंकने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने सगाई का प्रस्ताव ठुकराने पर घटना को अंजाम दिया था। मामले का मुख्य आरोपी मंगलवार रात को ही गिरफ्तार कर लिया था। बताया जाता है कि आरोपी स्कूटी पर आया और वांटपोरा इलाके की उस्मानिया कॉलोनी में युवती पर तेजाब फेंक दिया, जिससे युवती बुरी तरह से झुलस गई। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि नौहट्टा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मुख्य आरोपी मोहम्मद अल्ताफ राथर निवासी बुछवाड़ा डलगेट का है। वह एक मेडिकल स्टोर पर काम करता है, जिसने दुर्गानाथ डल गेट क्षेत्र के पास इंटरनेशनल मोटर्स (वर्कशॉप) पर मैकेनिक का काम करने वाले मोहम्मद सलीम निवासी पातशाही बाग से तेजाब खरीदा और मंगलवार शाम को शोरूम से लौट रही युवती पर फेंककर स्कूटी से मेडिकल स्टोर में लौट गया। तीसरा आरोपी मोमिन नजीर युवती के साथ ही शोरूम में काम करता है। यह कार्रवाई एसपी नॉर्थ राजा जुहैब के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम (एसआईटी) ने की है। वर्कशॉप को भी सील करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।
---------
आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए प्रदर्शन
युवती पर तेजाब हमले के विरोध में बुधवार को जम्मू और श्रीनगर दोनों स्थानों पर सामाजिक संगठनों और लोगों ने जगह-जगह प्रदर्शन कर आरोपियों को कड़ी सजा की मांग प्रदेश प्रशासन से की है। अपनी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने जम्मू के गांधीनगर में इस घटना के खिलाफ प्रदर्शन किया। संभागीय अध्यक्ष नम्रता शर्मा ने कहा कि पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। ऐसी घटना भविष्य में न हो, इसके लिए कड़ी सजा का प्रावधान होना चाहिए। प्रदर्शन में पवनीत कौर, ज्योति वेद, सुनीता साहनी, सरबजीत कौर, सपना कुमारी, रितु पंडिता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
------
मेयर ने दिया एक माह का वेतन
श्रीनगर के मेयर जुनैद अजीम मट्टू ने श्री महाराजा हरि सिंह (एसएमएचएस) अस्पताल में इलाजरत पीड़ित युवती का हालचाल जाना और परिवार को एक महीने का वेतन सौंपकर इंसाफ के साथ चिकित्सा सुविधा दिलाने का आश्वासन दिया।