{"_id":"61f2fa857d974d571b1f1fa1","slug":"jammu-kashmir-news-shrinagar-news-jmu2526696122","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर के राजबाग इलाके में इमारत में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर के राजबाग इलाके में इमारत में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। राजबाग इलाके में वीरवार दोपहर एक इमारत में भीषण आग लग गई। आग में ऊपरी मंजिल पूरी तरह जल गई। आग बुझाने के दौरान एक दमकल कर्मी भी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस इमारत में कई दफ्तर मौजूद हैं और आसपास कुछ होटल भी हैं।
लोगों ने बताया कि जैसे ही इमारत में आग लगने का पता चला तो तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। कुछ ही समय में दमकल की चार गाड़ियां पहुंची। इस दौरान अंदर रखे गैस सिलिंडर में धमाका होने से कर्मचारियों को आग पर काबू पाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ऊपरी मंजिल में एक जनरेटर और गैस सिलिंडर भी रखा था, जिसमें धमाका हुआ, लेकिन इसके बावजूद भी दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। इस दौरान एक कर्मी घायल हुआ जिसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि आग को आसपास की इमारतों को चपेट में लेने से पहले ही काबू में कर लिया गया।
विज्ञापन
आग इतनी भयानक थी कि दमकल विभाग को बुझाने में करीब 2 घंटे लग गए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।