{"_id":"61f2fa838df79303003486fd","slug":"jammu-kashmir-news-shrinagar-news-jmu2526694182","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदरपोरा मुठभेड़: शव सौंपने के मामले में गृह मंत्रालय को दो सप्ताह की मोहलत, मुठभेड़ में मारे गए व्यक्ति के पिता की याचिका पर जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट में सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैदरपोरा मुठभेड़: शव सौंपने के मामले में गृह मंत्रालय को दो सप्ताह की मोहलत, मुठभेड़ में मारे गए व्यक्ति के पिता की याचिका पर जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट में सुनवाई
Fri, 28 Jan 2022 01:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:33 AM IST
सार
मुठभेड़ में मारे गए मोहम्मद आमिर मागरे के पिता ने बेटे को रीति रिवाज के साथ सुपुर्द-ए-खाक करने के लिए शव मांगा है। उनकी याचिका पर हाईकोर्ट ने सुनवाई की।
विज्ञापन
court news : court
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर के हैदरपोरा मुठभेड़ में मारे गए व्यक्ति के पिता की याचिका पर हाईकोर्ट ने गृह मंत्रालय को दो सप्ताह का और समय दिया है। मुठभेड़ में मारे गए मोहम्मद आमिर मागरे के पिता ने बेटे को रीति रिवाज के साथ सुपुर्द-ए-खाक करने के लिए शव मांगा है। न्यायाधीश डीएस ठाकुर के समक्ष गृह मंत्रालय के अधिवक्ता ने अतिरिक्त समय मांगा, जिस पर कोर्ट ने दो सप्ताह का समय दे दिया।
विज्ञापन
याचिकाकर्ता की ओर से एडवोकेट दीपिका सिंह रजावत ने कहा कि परिवार पहले से सदमे में है। चिकित्सकीय दृष्टिकोण से भी इस मामले में और देरी मुनासिब नहीं है। पिता को उसके बेटे का शव सौंपा जाना चाहिए। मागरे ने सात दिसंबर को एलजी मनोज सिन्हा से मुलाकात कर बेटे का शव सौंपने और घटना की मजीस्ट्रियल जांच की मांग की थी।
विज्ञापन
मागरे ने कहा था कि मारे गए मकान मालिक और डॉक्टर के शव उनके परिवार वालों को सौंपे गए हैं। आमिर उसी कार्यालय में चमरासी था। वहीं, मामले में विशेष जांच समिति की अध्यक्षता कर रहे डीआईजी सुजीत के सिंह ने कहा था कि आमिर विदेशी आतंकी बिलाल भाई का करीबी था, जो मुठभेड़ में मारा गया है।
विज्ञापन