फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर श्रीनगर सिटी हेरिटेज टूर बस सेवा शुरू

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर कश्मीर के पर्यटन विभाग ने मंगलवार को पर्यटकों के लिए श्रीनगर सिटी हेरिटेज टूर बस सेवा शुरू की, जो दुनिया भर से आए पर्यटकों को शहर के विरासत स्थल को दिखाएगी और व्यंजनों और हस्तशिल्प से रूबरू करवाएगी। पर्यटन विभाग के सचिव सरमद हफीज ने निदेशक पर्यटन जीएन इटू की उपस्थिति में मंगलवार को बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो पर्यटकों को बुर्जमा, हरिपर्वत, जामिया मस्जिद, हजरतबल, बौद्ध स्थल हारवन, परी महल और अन्य श्रीनगर शहर के प्रमुख स्थलों पर भ्रमण करवाएगी।
विज्ञापन

हेरिटेज टूर का उद्देश्य प्राकृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के अलावा शहर की विरासत पर्यटन क्षमता को बढ़ावा देना है। इसके अलावा पर्यटन विभाग ने एक साथ गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम, अरु घाटी, दूधपथरी, भद्रवाह और अन्य प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में क्रॉस कंट्री टूर शुरू किए। सचिव ने सरकार की इस अनूठी पहल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हेरिटेज टूर बस सेवा शुरू करने का मकसद शहर की विरासत क्षमता के बारे में पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराकर उनके अनुभव को बढ़ाना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए एक सुनियोजित रणनीति के तहत काम कर रही है कि सभी पर्यटन स्थल और रिसॉर्ट सर्दियों के दौरान खुले रहें। साथ ही पर्यटकों की सुरक्षा और आराम का भी ख्याल रखें जो प्रशासन के लिए हमेशा सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल के सख्त पालन के बीच पर्यटन विभाग नाइट स्कीइंग और नाइट शिकारा कार्यक्रम शुरू करने पर विचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रा और पर्यटन उद्योग से जुड़े सभी हितधारकों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए वैक्सीन दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक पर्यटन ने बताया कि राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के मद्देनजर विभाग श्रीनगर में हेरिटेज फेम टूर आयोजित करने के अलावा गुलमर्ग, सोनमर्ग, दूधपथरी और अन्य जगहों पर कई स्नो इवेंट आयोजित कर रहा है। उन्होंने कहा कि सुविधा के शुभारंभ के पहले दिन महाराष्ट्र की एक टीम को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed