फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा इंतजाम पुख्ता : आईजी

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस के कश्मीर रेंज के आईजीपी विजय कुमार ने कहा कि गणतंत्र दिवस को लेकर सभी सुरक्षा इंतजाम कर लिए गए हैं। सुरक्षाबल श्रीनगर और घाटी के अन्य जिला मुख्यालयों में गणतंत्र दिवस समारोह का शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित करेंगे। श्रीनगर के शेर ए कश्मीर स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद मीडिया से बात करते हुए आईजीपी विजय कुमार ने कहा कि पुलिस, सेना और सीआरपीएफ द्वारा पिछले एक सप्ताह से श्रीनगर और जिला मुख्यालयों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। इसको लेकर घाटी में कई जगहों पर सुरक्षा अभ्यास भी किया गया है।
विज्ञापन

आईजीपी ने कहा कि सभी संवेदनशील इलाकों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। श्रीनगर शहर में खासकर मुख्य समारोह स्थल के आसपास सुरक्षा को कड़ा कर दिया गया है। शहर में दाखिल होने वाले रास्तों के साथ-साथ शहर में भी कई जगहों पर नाके स्थापित किए गए हैं। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन

कश्मीर के डिवकॉम पीके पोले ने कहा कि परेड के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। सोमवार को फुल ड्रेस रिहर्सल और हर व्यवस्था की समीक्षा की है। जहां तक सुरक्षा व्यवस्था की बात है तो कोई समस्या नहीं है, क्योंकि पुलिस और सीआरपीएफ सहित अन्य सुरक्षाबल पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रहे हैं। गणतंत्र दिवस समारोह में कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed