{"_id":"6161f5828ebc3e05cc3c06a2","slug":"jammu-kashmir-news-shrinagar-news-jmu245453329","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिख समुदाय ने कहा: जब तक सुरक्षा नहीं नौकरी पर नहीं जाएंगे, आतंकी गलतफहमी में न रहें हम कश्मीर नहीं छोड़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिख समुदाय ने कहा: जब तक सुरक्षा नहीं नौकरी पर नहीं जाएंगे, आतंकी गलतफहमी में न रहें हम कश्मीर नहीं छोड़ेंगे
Sun, 10 Oct 2021 01:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:33 AM IST
सार
जीपीसी के जनरल सेक्रेटरी नवतेज सिंह ने कहा कि गुरुवार को दो शिक्षकों की हत्या से कश्मीर में रहने वाले अल्पसंख्यकों के दिलों में एक ठेस पहुंची है। समुदाय के लोगों में काफी खौफ है और सरकार के खिलाफ भी रोष है कि वह अल्पसंख्यकों की हिफाजत करने में विफल रही है।
विज्ञापन
श्रीनगर में सुरक्षा बढ़ाई गई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (जीपीसी) श्रीनगर ने शनिवार को कहा कि जब तक सरकार सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं करेगी तब तक हम लोग नौकरी पर नहीं जाएंगे। जीपीसी के जनरल सेक्रेटरी नवतेज सिंह ने कहा कि गुरुवार को दो शिक्षकों की हत्या से कश्मीर में रहने वाले अल्पसंख्यकों के दिलों में ठेस पहुंची है। समुदाय के लोगों में काफी खौफ है और सरकार के खिलाफ भी रोष है कि वह अल्पसंख्यकों की हिफाजत करने में विफल रही है।
विज्ञापन
नवतेज ने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि वह हमारे दूरदराज इलाकों में रहने वाले मुलाजिमों और अल्पसंख्यकों की जान-माल की सुरक्षा का आश्वासन दे। नवतेज ने कहा कि बहुसंख्यक समुदाय के लोगों ने घर पहुंचकर मुलाकात की लेकिन दुख है कि सुपिंदर की अंतिम यात्रा में वह शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- भय और आक्रोश से भरा मन: कश्मीर से जम्मू लौटे 70 फीसदी कर्मचारी, बोले- 90 जैसे हालात बनाए जा रहे हैं
विज्ञापन
कश्मीरी सिखों को भी पंडितों जैसी छूट मिले
नवतेज सिंह ने ने कहा कि कश्मीर में अल्पसंख्यक कश्मीरी पंडित भी हैं और ईसाई, सिख भी हैं। इसलिए सरकार अगर इस हत्या के बाद कोई छूट कश्मीरी पंडितों को देती है वो छूट कश्मीरी सिखों के लिए भी होना चाहिए। वहीं, पीडीपी के माइनॉरिटी स्टेट सेक्रेटरी जोगिन्दर सिंह शान ने कहा कि यह गलतफहमी दिमाग से निकाल दें कि सिखों को निशाना बनाने से हम भाग जाएंगे। उन्होंने कहा कि एक-एक सिख मिट जाएगा, लेकिन कभी कश्मीर नहीं छोड़ेगा।
शान ने यह भी कहा कि यह कहा जा रहा है कि तिरंगा फहराने के लिए सुपिंदर को निशाना बनाया गया, लेकिन वो उस दिन स्कूल नहीं गई थीं। परिवार में किसी की मृत्यु हुई थी और वो छुट्टी पर थीं। उन्होंने कहा हम आह भी करते हैं, तो हो जाते हैं बदनाम, वो कत्ल भी करते हैं तो चर्चा नहीं होती। इस दौरान जीपीसी के प्रधान बुड्ढा सिंह भी मौजूद रहे।