फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir Hajj yatra 2022 after two years First batch of 145 pilgrims from JK leaves for Saudi Arabia

Hajj Yatra: 2 साल बाद जम्मू-कश्मीर से 145 यात्रियों का पहला जत्था रवाना

Sun, 05 Jun 2022 12:38 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 05 Jun 2022 12:38 PM IST
सार

2 साल बाद जम्मू-कश्मीर से हज यात्रियों का पहला जत्था सऊदी अरब के मदीना के लिए रविवार सुबह रवाना हो गया। इस साल हज यात्रा के लिए भारत का कोटा कुल 79,237 यात्रियों का है, जिसमें से जम्मू-कश्मीर से कुल 5196 लोग हज पर जाएंगे।  

विज्ञापन
jammu kashmir Hajj yatra 2022 after two years First batch of 145 pilgrims from JK leaves for Saudi Arabia
Hajj Yatra 2022 - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

 जम्मू-कश्मीर के 145 हज यात्रियों का पहला जत्था सऊदी अरब के मदीना के लिए रविवार सुबह रवाना हो गया। दो साल बाद यात्री हज के लिए रवाना हुए हैं।  इससे पहले यात्रियों ने श्रीनगर के बेमिना हज हाउस में जरूरी कागजी कार्रवाई को पूरा किया और हवाई अड्डे के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


हज कमेटी ऑफ इंडिया के सदस्य एर एजाज हुसैन, राजस्व के कमिश्नर सचिव  विजय कुमार, एचसीओआई के डिप्टी सीईओ जावेद अहमद और जेके हज कमेटी के सीईओ ने हज हाउस ने बेमिना में 145 हाजियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन


इस मौके पर हज कमेटी ऑफ इंडिया के सदस्य एर एजाज हुसैन ने कहा कि उन्होंने हाजियों से मुलाकात की और एचसीओआई द्वारा की गई व्यवस्थाओं और अन्य तैयारियों के बारे में उनकी प्रतिक्रिया भी ली। हाजियों ने हज हाउस में एचसीओआई और जेके हज कमेटी द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कश्मीर में शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि पहली बार हुजाज को इलेक्ट्रॉनिक वीजा और पासपोर्ट की सुविधा प्रदान की गई है। वे अपने मोबाइल एप्लिकेशन में इसे आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

jammu kashmir Hajj yatra 2022 after two years First batch of 145 pilgrims from JK leaves for Saudi Arabia
Hajj Yatra 2022 - फोटो : बासित जरगर

बता दें कि पहले 31 मई को ही यह फ्लाइट उड़ान भरने वाली थी, लेकिन बाद में इसे 5 दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया गया। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस साल हज यात्रा के लिए भारत का कोटा कुल 79,237 यात्रियों का है, जिसमें से जम्मू-कश्मीर से कुल 5196 लोग हज पर जाएंगे।

jammu kashmir Hajj yatra 2022 after two years First batch of 145 pilgrims from JK leaves for Saudi Arabia
Hajj Yatra 2022 - फोटो : बासित जरगर

10 जगहों से हज यात्री भर सकते हैं उड़ान
इस बार देश में 10 आरोहन केंद्र बनाए गए हैं, जहां से हज यात्री हज के लिए जा सकते हैं। इनमें दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, अहमदाबाद, गुवाहाटी, श्रीनगर, कोच्चि, हैदराबाद और बेंगलुरु शामिल है। इस साल हज के लिए करीब 90,000 से ज्यादा आवेदन मिले।

jammu kashmir Hajj yatra 2022 after two years First batch of 145 pilgrims from JK leaves for Saudi Arabia
Hajj Yatra 2022 - फोटो : बासित जरगर

कोरोना के नियमों का पालन है जरूरी
कोरोना काल में दो साल हज यात्रा निरस्त होने के बाद सऊदी अरब सरकार ने इस बार कुछ खास गाइडलाइन के साथ हज यात्रा की अनुमति दी है। इसमें यात्रियों के लिए कोविड वैक्सीन लगी होने का प्रमाणपत्र अनिवार्य किया गया है। सऊदी अरब की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार इस साल 65 वर्ष से अधिक आयु वाले लोग हज यात्रा पर नहीं जा सकेंगे। उन पर प्रतिबंध का यह फैसला कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने कहा कि, दूसरे देशों से आने वाले लोगों को निगेटिव कोविड रिपोर्ट पेश करनी होगी और जरूरी नियमों का पालन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed