फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir dgp dilbagh singh Will locate missing Army jawan

जम्मू कश्मीर: डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा- जल्द लापता सैनिक को खोज निकालेंगे, पुलिस-सेना कर रही तलाश

Tue, 01 Aug 2023 05:30 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 01 Aug 2023 05:30 PM IST
सार

डीजीपी दिलबाग सिंह ने मंगलवार को कहा कि पुलिस और सुरक्षा बलों को कुलगाम जिले में लापता सेना के जवान के बारे में कुछ सुराग मिले हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द जवान का पता लगा लिया जाएगा।

विज्ञापन
jammu kashmir dgp dilbagh singh Will locate missing Army jawan
DGP Dilbagh Singh - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने मंगलवार को कहा कि पुलिस और सुरक्षा बलों को कुलगाम जिले में लापता सेना के जवान के बारे में कुछ सुराग मिले हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द जवान का पता लगा लिया जाएगा।

विज्ञापन


डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा, ' सेना के जवान की तलाश के लिए पुलिस और सुरक्षा बल अभियान चला रहे हैं। हमारे पास मौजूद सुरागों के मद्देनजर, हम उसका पता लगाने में सक्षम होंगे।'
विज्ञापन


इस बीच सैनिक जावेद अहमद वानी का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान मंगलवार को तीसरे दिन में प्रवेश कर गया। जांच टीमों ने इस मामले में और अधिक संदिग्धों से पूछताछ की है। लद्दाख क्षेत्र में तैनात सैनिक को रविवार को काम पर लौटना था, लेकिन वह शनिवार शाम को लापता हो गया। उनकी कार लावारिस हालत में मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सैनिक के पिता मोहम्मद अय्यूब वानी ने रविवार को संवाददाताओं से कहा, 'मैं अपील करता हूं कि उसे जिंदा छोड़ दिया जाए। अगर उसने किसी को परेशान किया है तो मैं उसके लिए माफी मांगता हूं।'

छुट्टी के दौरान कश्मीर में लापता होने वाला चौथा जवान है जावेद

छुट्टी के दौरान कश्मीर में लापता होने वाला जावेद चौथा जवान है। मई 2017 में, आतंकवादियों ने लेफ्टिनेंट उमर फैयाज को शोपियां जिले में उनके चाचा के घर से अपहरण कर लिया था। जहां वह एक शादी में शामिल होने गए थे। युवा अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई और अगली सुबह उसका शव मिला था।


जून 2018 में सेना के एक जवान औरंगजेब का आतंकवादियों ने उस समय अपहरण कर लिया था जब वह पुलवामा जिले से अपने घर पुंछ जा रहा था। बाद में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई और उसकी फांसी का वीडियो आतंकवादियों द्वारा प्रसारित किया गया था।

एक अन्य जवान समीर मल्ला को मार्च 2022 में आतंकवादियों द्वारा अपहरण कर लिया गया था और तीन दिन बाद बडगाम जिले में मृत पाया गया था।ो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed