फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir: 27 terrorists killed in 8 infiltration attempts in 8 months in Kupwara

कुपवाड़ा: LoC पर आठ महीने में आठ बार घुसपैठ की कोशिश, 27 आतंकी ढेर, हथियार गोला-बारूद जब्त

Fri, 27 Oct 2023 06:13 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कुपवाड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कुपवाड़ा Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 27 Oct 2023 06:13 PM IST
सार

सैन्य अधिकारी गिरीश कालिया ने बताया कि गुरुवार को जिले के माछिल सेक्टर में घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम किया गया। गोलीबारी के दौरान दो आतंकी ढेर हो गए। ऑपरेशन पूरे दिन जारी रहा, जिसमें बाद में तीन और आतंकियों को मार गिराया गया। कुल पांच आतंकी मारे गए।

विज्ञापन
jammu kashmir: 27 terrorists killed in 8 infiltration attempts in 8 months in Kupwara
कुपवाड़ा में आतंकियों से बरामद हथियार - फोटो : साकिव नबी

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा पर पिछले आठ महीनों में आठ बार घुसपैठ की कोशिश की गई। सभी घुसपैठ की कोशिशों को सर्तक सैनिकों ने नकाम किया है। इस दौरान 27 आतंकवादी मारे गए और हथियार गोला बारूद के साथ ही नशीले पदार्थो की बरामदगी की गई। ये बातें 28 इन्फैंट्री डिवीजन के जीओसी गिरीश कालिया ने शुक्रवार को प्रेसवार्त को दौरान बताईं।

विज्ञापन


विज्ञापन


सैन्य अधिकारी गिरीश कालिया ने बताया कि गुरुवार को जिले के माछिल सेक्टर में घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम किया गया। गोलीबारी के दौरान दो आतंकी ढेर हो गए। ऑपरेशन पूरे दिन जारी रहा, जिसमें बाद में तीन और आतंकियों को मार गिराया गया। कुल पांच आतंकी मारे गए। इस दौरान मौके भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।  वार्ता के दौरान कुपवाड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) युगल मन्हास ने बताया कि कुपवाड़ा में विशेष सूचना पर सेना और पुलिस ने सयुंक्त अभियान चलाया। पुलिस और सेना समन्वय के साथ कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीओसी ने कहा कि सीमा पार से जम्मू कश्मीर में शांति भंग करने की लगातार कोशिश की जा रही हैं। सुरक्षा बलों ने ऐसे सभी प्रयासों को विफल कर दिया है। वीर जवानों के अथक प्रयासों से स्थिति में काफी हद तक सुधार हुआ है, जिससे विकास और पर्यटन का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

ये भी पढ़ें- कुपवाड़ा: एलओसी पार आतंकियों के 16 लॉंचिंग पैड एक्टिव, प्रशिक्षित दहशतगर्द घुसपैठ को तैयार बैठे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed