फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Kupwara: 16 launching pads of terrorists active across Loc to infiltrate

कुपवाड़ा: एलओसी पार आतंकियों के 16 लॉंचिंग पैड एक्टिव, प्रशिक्षित दहशतगर्द घुसपैठ को तैयार बैठे

Fri, 27 Oct 2023 04:31 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 27 Oct 2023 04:31 PM IST
सार

डीजीपी ने कहा कि सरहदी पट्टी के सामने पड़ता इलाका अरसे से बदनाम है। यहां पर ट्रेनिंग कैंप और लॉन्चिंग पैड्स की एक लंबी चौड़ी तादाद है। कम से कम 16 लॉन्चिंग पैड्स इस डिवीजन के सामने सरहद पार पीओजेके में मौजूद हैं।

विज्ञापन
Kupwara: 16 launching pads of terrorists active across Loc to infiltrate
DGP Dilbag Singh - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एलओसी पार पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में 16 लॉन्चिंग पैड्स सक्रिय हैं। यहां प्रशिक्षित आतंकी घुसपैठ के लिए तैयार बैठे हैं। यह आतंकी लगातार कोशिश में रहते हैं कि सीमापार घुसपैठ किया जाए। यह जानकारी डीजीपी दिलबाग सिंह ने वीरवार को यहां दी।
विज्ञापन


कुपवाड़ा दौरे के दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह इलाका जो इस सरहदी पट्टी के सामने पड़ता है लंबे अरसे से बदनाम है। यहां पर ट्रेनिंग कैंप और लॉन्चिंग पैड्स की एक लंबी चौड़ी तादाद है। कम से कम 16 लॉन्चिंग पैड्स इस डिवीजन के सामने सरहद पार पीओजेके में मौजूद हैं। उनकी यहां पर कोई न कोई गतिविधि चलती रहती है कि कहीं न कहीं घुसपैठ की कोशिश कराएं। घुसपैठ की कोशिश पहले भी हुई है और अब भी हो रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह की कोशिश पाकिस्तानी एजेंसियों की ओर से होती है और इस पार सेना और पुलिस का पूरा यह प्रयास रहता है कि उन कोशिशों को नाकाम किया जाए। आज भी जो ऑपरेशन माच्छिल सेक्टर में हुआ वो भी इसी कड़ी का एक हिस्सा है। पाकिस्तान में बैठे आकाओं की कोशिश है कि बर्फबारी होने से पहले जितना हो सके ज्यादा आतंकवादियों को इस तरफ भेजा जाए।

आतंकवादियों की संख्या को लेकर एक सवाल के जवाब में कहा कि आज की तारीख में आतंकवादियों की संख्या बहुत कम हो चुकी है। आने वाले दिनों में यह संख्या और कम होगी। इसमें पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। आतंकवादियों का सफाया हो जाने से लोगों को भी राहत मिली है। लोग अमन और तरक्की में यकीन रखते हैं। उसके लिए सारे काम कर रहे हैं और प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं।


सैन्य अफसरों के साथ की बैठक

इससे पहले वीरवार को डीजीपी ने उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में सेना के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके अलावा उन्होंने नियंत्रण रेखा के करीब कुछ अग्रिम इलाकों का दौरा किया। इस दौरान कश्मीर जोन के एडीजीपी विजय कुमार, एसएसपी युगल मन्हास समेत पुलिस और सेना के अधिकारी उनके साथ रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed